लॉन्च से पहले लीक हुए Honor 8A के फीचर्स, जानिए क्या हैं खूबियां

Honor 8A Features and Photos Leaked Before Launch, learn price
लॉन्च से पहले लीक हुए Honor 8A के फीचर्स, जानिए क्या हैं खूबियां
लॉन्च से पहले लीक हुए Honor 8A के फीचर्स, जानिए क्या हैं खूबियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Honor लगातार नए नए हैंडसेट लॉन्च कर रही है। कंपनी का Honor 10 lite जहां 8 जनवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। वहीं कंपनी एक और नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है। यह फोन है Honor 8A, हाल ही में इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स और रेंडर लीक हुए हैं। जिससे इस फोन की कई सारी जानकारियां सामने आई हैं। खबर है कि इस फोन को चीन में 8 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। लीक तस्वीर में Honor 8A ब्लैक और ब्लू कलर में नजर आ रहा है। क्या हैं अस फोन के संभावित फीचर्स? आइए जानते हैं...

लीक जानकारी के अनुसार इस फोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। जिसके अनुसार इसके 3 GB रैम और 32 GB स्टोरेज वेरिएंट को 799 चीनी युआन यानी करीब 8,000 रुपए में पेश्या किया जाएगा। वहीं 3 GB रैम और 64 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन यानी करीब 10,000 रुपए में लॉन्च किया जाएगा। 

डिस्प्ले
DroidShout की रिपोर्ट के मुताबिक इस हैंडसेट में वॉटरड्रॉप डिस्प्ले दी जाएगी। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो भी ज्यादा होगा। इस फोन में 6.09 इंच की एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले दी जाएगी। ये डिस्प्ले 720x1560 पिक्सल का रेज्यूलेशन देगी। लीक तस्वीर में फोन का बैक पैनल ड्यूल शेड में नजर आ रहा है। 

कैमरा
Honor 8A में फोटोग्राफी के लिए 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जाएगा। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। 

रैम/ रोम
यह फोन 3 GB रैम से लैस होगा। इसमें 32 GB और 64 GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प दिया जा सकता है। स्टोरेज क्षमता को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। 

प्लेटफार्म/ प्रोसेसर
मीडियो रिपोर्ट्स की मानें तो Honor 8A EMUI 9.0 पर आधारित एंड्रॉइड 9.0 पाई पर काम करेगा। इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर​ दिया जाएगा। 

बैटरी
पावर के लिए इस फोन में 3020 mAh की बैटरी दी जा सकती है।


 

Created On :   7 Jan 2019 12:23 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story