Honor Play और Honor 9i (2018) पर्पल कलर ऑप्शन में आएंगे

Honor Play and Honor 9i (2018) to get purple variants on July 2.
Honor Play और Honor 9i (2018) पर्पल कलर ऑप्शन में आएंगे
Honor Play और Honor 9i (2018) पर्पल कलर ऑप्शन में आएंगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हुवावे का सब ब्रांड अॉनर अपने दो लेटेस्ट स्मार्टफोन को पर्पल वेरिएंट में लॉन्च करेगा। ये दोनों स्मार्टफोन ऑनर प्ले और ऑनर 9i (2018) हैं। ऑनर प्ले के नए कलर वेरिएंट को Nebula पर्पल और Honor 9i (2018) के नए कलर ऑप्शन को ड्रीम पर्पल नाम दिया गया है। दोनों वेरिएंट चीन में 2 जुलाई को बिक्री के लिए आ सकते हैं। हालांकि ये दोनों स्मार्टफोन भारत में बिक्री के लिए कब आएंगे इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। Honor Play गेमिंग फोकस्ड स्मार्टफोन है जिसमें हिसिलिकॉन किरन 970एसओसी के साथ 6जीबी रैम है।

 

Image result for Honor 9i (2018) purple

 

ये भी पढ़ें : 2 जुलाई को लॉन्च होगा Samsung Galaxy On6

फोन एंड्रॉइड 8.1 ओरियो पर ऑपरेट होता है जिसके टॉप पर EMUI 8.2 है। फोन में 19.5:9 IPS LCD नॉच स्क्रीन है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2340 पिक्सल का है। फोन में हुआवे जीपीयू टर्बो टेक्नोलॉजी दी गई है, जो फोन के परफॉर्मेंस को 60% तक बढ़ाता है और बैटरी खपत को 30% तक कम करता है। Honor 9i (2018) को भारत में Honor 9X के नाम से लॉन्च किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें : खत्म हुआ इंतजार, Vivo V9 का 6GB रैम वेरिएंट लॉन्च

 

Image result for Honor 9i (2018) purple

 

ये भी पढ़ें : 9अगस्त को Samsung Galaxy Note 9 से उठेगा पर्दा

कंपनी ने ऑनर प्ले को जून में चीन में लॉन्च किया था। अॉनर प्ले को मिड रेंज ऑप्शन में उतारा गया था। इसमें किरिन 659 चिपसेट, 4जीबी रैम और 64GB /128GB स्टोरेज का ऑप्शन है। फोन में 5.84 IPS-LCD नॉच फुल एचडी+ स्क्रीन, ड्यूल कैमरा सेटअप (13MP+2MP) है। Nebula पर्पल ऑनर प्ले RMB 1,999 (लगभग 20,700 रुपये) रुपये और Honor 9i Dream Purple RMB 1,399 (लगभग 14,450 रुपये) की कीमत में आ सकता है।

Created On :   1 July 2018 5:39 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story