विदर्भ को आस, नागपुर से बन सकते हैं तीन मंत्री

Hope to Vidarbha : Three ministers can become minister from Nagpur
विदर्भ को आस, नागपुर से बन सकते हैं तीन मंत्री
विदर्भ को आस, नागपुर से बन सकते हैं तीन मंत्री

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शिवसेना के नेतृत्व में राज्य सरकार के गठन की तैयारी के साथ ही मंत्रिपद को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। जिला स्तर पर देखा जाए तो यह बदलाव नागपुर जिले के लिए अधिक उत्साह वाला नहीं रहेगा। मुख्यमंत्री पद पर रहकर देवेंद्र फडणवीस नागपुर जिले का भी प्रतिनिधित्व करते थे। सप्ताह में अक्सर वे नागपुर में दिखते थे। अब मुख्यमंत्री मुंबई से बनने जा रहे हैं। लिहाजा नागपुर में कुछ अंतर तो दिखेगा। लेकिन यह अवश्य माना जा रहा है कि पहले कि तुलना में अब जिले में मंत्री की संख्या अधिक होगी। शिवसेना, राकांपा व कांग्रेस से एक एक विधायक को भी मौका मिला तो जिले में 3 मंत्री होना तय माना जा रहा है। इसके अलावा वरिष्ठता के आधार पर कांग्रेस से एक और मंत्री मिल सकते हैं। मंत्रिपद के लिए जिन विधायकों नाम चर्चा में आ सकता है उनमें शिवसेना से आशीष जैस्वाल, राकांपा से अनिल देशमुख व कांग्रेस से नितीन राऊत के अलावा सुनील केदार शामिल है।

Created On :   27 Nov 2019 12:37 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story