गर्मी में लें स्वादिष्ट आईस्क्रीम पकौड़ा का मजा

how to make ice-cream pakora at home
गर्मी में लें स्वादिष्ट आईस्क्रीम पकौड़ा का मजा
गर्मी में लें स्वादिष्ट आईस्क्रीम पकौड़ा का मजा
हाईलाइट
  • गर्मी के मौसम में उठाएं आईस्क्रीम पकौड़े का लुत्फ
  • घर पर बनाएं स्आवादिष्ट आईस्क्रीम पकौड़ा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सर्दी और बारिश के मौसम में कई तरह के पकौड़ों का लुत्फ उठाया होगा। आज हम आपको सबसे अलग और गर्मी में खाए जाने वाले आईस्क्रीम पाकौड़े की रेसिपी बताएंगे। जिसे खाने के बाद आप कई दिनों तक इसका स्वाद नहीं भूल पाएंगे।

रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
कितने लोगों के लिए : 2 - 4
समय : 1.5 से 2 घंटे
कैलोरी : 1135
मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

2 कप कॉर्नफ्लेक्स का चूरा
2 कप, कप केक का चूरा
जरूरत के अनुसार तेल
3 बड़ा चम्मच मैदा
एक चेरी गार्निशिंग के लिए
2 स्कूप वनीला आइसक्रीम
3 बड़ा चम्मच चॉकलेट सॉस

विधि
आइसक्रीम के स्कूप (बॉल्स) बनाकर इसे 3 घंटे के लिए फ्रिजर में रख दें, अब मैदे में पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बना लें। इसके बाद अब केक का चूरा बनाएं और इसमें कॉर्नफ्लेक्स का चूरा मिलाकर मिक्स कर लें। आइसक्रीम स्कूप को केक के चूरे से कवर करके फ्रिजर में 2 घंटे के लिए रख दें। तय समय के बाद आइसक्रीम स्कूप्स को मैदे के घोल में डुबोकर कॉर्नफ्लेक्स चूरे से अच्छी तरह लपेटकर फिर से फ्रिजर में 2 घंटे के लिए रख दें। एक कड़ाही में तेल गर्म होने के लिए रखें, जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें आइसक्रीम बॉल्स को डालकर डीप फ्राई कर लें। तैयार आइसक्रीम पकौड़ों को काट लें, इसके बाद चॉकलेट सॉस और चेरी से गार्निश कर आइसक्रीम पकौड़ों को सर्व करें।

Created On :   18 April 2019 8:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story