- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Whatsapp पर स्टीकर्स के माध्यम से...
Whatsapp पर स्टीकर्स के माध्यम से ऐसे भेजें शुभकामनाएं
डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। रोशनी के पर्व दीपावली पर सभी एक दूसरे को शुभकामनाएं देने के लिए विभिन्न माध्यमों का उपयोग करते हैं। इनमें Whatsapp एक बड़ा माध्यम है। जहां लोग अपने परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तेदार और दोस्तों को शुभकामना संदेश भेजते हैं। इन शुभकामनाओं को एक नए रूप में भेजने के लिए Whatsapp ने हाल ही में Whatsapp stickers फीचर जारी किया है। यह फीचर Android, iOS और Web पर उपलब्ध हैं। इन्हें आसानी से डाउनलोड कर आप भी अपने दोस्तों और परिवार के लोगों को शुभकामनाएं भेज सकते हैं। इसके लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा...
Google Play Store पर आपको कई सारे स्टिकर्स दिखाई देंगे। इनमें दीपावली स्टीकर्स भी शामिल हैं। जहां से आप अपनी पसंद के दिवाली स्टिकर्स डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद आप स्टिकर्स को जोड़ें और फिर अपने दोस्तों या परिवार में इनके माध्यम से शुभकामनाएं भेजें।
इस आइकन पर टैप करने पर यहां मौजूद स्टिकर स्टोर में विभिन्न तरह के स्टिकर पैक्स नजर आएंगे। इसे नीचे की ओर स्क्रॉल करें, जहां आपको 'Get more stickers' लिखा दिखाई देगा। इस पर टैप करने पर आप गूगल प्ले स्टोर पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे।
Whatsapp पर एक स्टिकर स्टोर है जहां से यूजर्स विभिन्न तरह के स्टिकर्स डाउनलोड कर सकते हैं। सबसे पहले ध्यान देने वाली बात यह कि आपके स्मार्टफोन पर Whatsapp वर्जन 2.18 या इससे ऊपर का वजर्न होना चाहिए। स्टिकर के लिए Android स्मार्टफोन यूजर्स, सबसे पहले Whatsapp पर चैट विंडो खोलें। यहां आपको स्माइली आइकन दिखाई देता है। इस पर क्लिक करने पर मध्य में GIF आइकन के पास स्टिकर्स का नया आइकन दिखाई देगा।
Created On :   7 Nov 2018 4:44 AM GMT