26 मार्च को लॉन्च होंंगे  Huawei P30 और Huawei P30 Pro, जानें फीचर्स

26 मार्च को लॉन्च होंंगे  Huawei P30 और Huawei P30 Pro, जानें फीचर्स
26 मार्च को लॉन्च होंंगे  Huawei P30 और Huawei P30 Pro, जानें फीचर्स
26 मार्च को लॉन्च होंंगे  Huawei P30 और Huawei P30 Pro, जानें फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Huawei के फ्लैगशिप स्मार्टफोन P30 और P30 Pro को अगले माह पेश किया जाएगा। कंपनी फ्रांस के पैरिस में इन दोनों स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। बता दें कि दोनों हैंडसेट लंबे समय से चर्चा में बने हुए हैं। वहीं इनकी लीक जानकारी भी सामने आती रही है। हाल ही में कंपनी ने अपने दोनों हैंडसेट की लॉन्च डेट की घोषणा भी कर दी है। यह जानकारी कंपनी ने ट्वीट के जरिए दी है, जिसके अनुसार कंपनी Huawei P30 सीरीज के दोनों स्मार्टफोन्स को 26 मार्च को पेश करेगी। 

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए खास
दोनों ही स्मार्टफोन फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए खास होंगे। लीक जानकारियों के मुताबिक Huawei के P30 और P30 Pro प्रो दोनों में Huawei P20 की तरह तीन कैमरे दिए जाएंगे। वहीं कंपनी ने एक शॉर्ट विडियो शेयर किया है, इस वीडियो में कंपनी ने जूम शॉट्स पर काफी फोकस किया है। माना जा रहा है कि नए फोन में जूम फंक्शन को पहले से काफी बेहतर बनाया जा सकता है। कितने खास होंंगे ये दोनों स्मार्टफोन आइए जानते हैं...

Huawei P30   
लीक डिटेल के मुताबिक Huawei P30 में फोटोग्राफी के एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसमें प्राइमरी कैमरा 40 मेगापिक्सल, वाइड एंगल कैमरा 20 मेगापिक्सल और टेलीफोटो कैमरा 8 मेगापिक्सल होगा, जो 3x तक जूम फीचर के साथ आता है। बात करें फ्रंट कैमरे की तो फेस अनलॉक फीचर के साथ इस फोन में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।
इस स्मार्टफोन में 6.1 इंच OLED डिस्प्ले दी जाएगा, जो कि वॉटर ड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ मिलेगी।

Huawei P30 Pro  
इस फोन में भी कैमरा Huawei P30 की तरह की दिया जाएगा। जिसमें से एक सेंसर 40 मेगापिक्सल का होगा। इसमें 10X लॉसलेस जूम भी दिया जाएगा, जिसके लिए कंपनी ने LEICA के साथ पार्टनरशिप की है। इसके अलावा P30 Pro में एक अतिरिक्त लेंस दिया गया है। वहीं फ्रंट कैमरा भी 24 मेगापिक्सल का मिलेगा। इस फोन में 8 GB RAM और 256 GB इंटरनल स्टोरेज मौजूद होगी। इसके अलावा इस सीरीज के स्मार्टफोन में Kirin 980 SoC प्रोसेसर दिया जा सकता है। पी 30 सीरीज के स्मार्टफोन Android 9 pie पर रन करेंगे।

Created On :   20 Feb 2019 3:53 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story