पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या

husband killed himself after killing wife
पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या
पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या

दैनिक भास्कर न्यूज डेस्क, सावली(चंद्रपुर)। सांवली तहसील के गांव निलसनी पेठगांव के जंगल में लकडिय़ां लाने गई महिला की पति ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। उसके बाद उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

पति की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। गुरुवार को गांव निलसनी पेठगांव के जंगल में अरुण जोगेशवर बोरकुटे (48) पत्नी विजया बोरकुटे (45) के साथ लकडिय़ां लेने गया था। देर शाम बाद भी जब दोनों घर नहीं लौटे तो उनका बेटा गणेश कुछ गांवीणों के साथ जंगल में गया और दोनों को ढूंढा। वहां गणेश ने मां को खून से लथपथ देखा। पिता गायब थे। पता चला है कि अरुण का पिछले एक वर्ष से दिमाग का उपचार जारी था। दिमागी संतुलन खो देने से अरुण द्वारा विजया की हत्या किए जाने की शिकायत सावली पुलिस थाने में दी गई है। रात को पुलिस ने जंगल परिसर में सर्च किया, तो घटनास्थल से एक कि.मी. दूर अरुण मृतावस्था में पाया गया। पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद अरुण ने भी जहर पीकर जान दे दी। पुलिस ने पंचनामा कर लाश को शव विच्छेदन के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। आगे की जांच पुलिस निरीक्षक धुले के मार्गदर्शन में एपीआई गेडाम कर रहे हैं।

Created On :   30 Jun 2017 2:22 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story