चरित्र संदेह पर युवक ने की पत्नी की हत्या, बेटे ने बताई पूरी कहानी

Husband murdered wife due to character doubt
चरित्र संदेह पर युवक ने की पत्नी की हत्या, बेटे ने बताई पूरी कहानी
चरित्र संदेह पर युवक ने की पत्नी की हत्या, बेटे ने बताई पूरी कहानी

डिजिटल डेस्क जबलपुर । हनुमानताल हड्डी गोदाम में रहने वाले इलियास अंसारी का पड़ोस में रहने वाला 10 वर्षीय भांजा जावेद दौड़ते हुए आया और उसने  हांफते हुए कहा कि पापा ने अम्मी का गला काट डाला। जैसे ही इलियास पड़ोस में रहने वाली अपनी बहन के घर पहुंचा तो उसकी बहन रूखसाना लहूलुहान पड़ी हुई थी। रूखसाना को विक्टोरिया अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने बताया कि हड्डी गोदाम में रहने वाला 40 वर्षीय इम्तियाज अंसारी अपनी पत्नी 35 वर्षीय रूखसाना के चरित्र पर संदेह करता था। चार बच्चे होने के बाद भी वह आए दिन पत्नी के साथ विवाद करता था। इसकी वजह से रूखसाना के परिवार वालों ने उसे कुछ दिन पहले अपने पड़ोस में मकान दिलवा दिया, इसके बाद भी उनका आए दिन विवाद होता था। इलियास अंसारी का पड़ोस में रहने वाला 10 वर्षीय भांजा जावेद दौड़ते हुए आया और उसने  हांफते हुए कहा कि पापा ने अम्मी का गला काट डाला ।हड्डी गोदाम में रहने वाले रूखसाना चरित्र संदेह पर पति ने कर दी पत्नी की हत्या है।
अस्पताल में हुई मौत
गंभीर रूप से घायल रूखसाना को उसके परिजन विक्टोरिया अस्पताल लेकर पहुंचे। खून अधिक बह जाने के कारण चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।   
विवाद के बाद चाकू से किया हमला - परिजनों का कहना है कि शनिवार सुबह लगभग 9 बजे इम्तियाज अंसारी ने रूखसाना के चरित्र संदेह को लेकर उसके साथ विवाद किया। मौके पर उसका 10 वर्षीय बेटा जावेद भी मौजूद था। रूखसाना ने विरोध किया तो इम्तियाज ने चाकू से उसका गला काट दिया। इसके बाद इम्तियाज ने अपनी पत्नी के कंधे और कान के पास भी चाकू मारा। इसके बाद वह भाग गया।

 

Created On :   12 March 2018 8:07 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story