हैदराबाद: एर्रागड्डा अस्पताल में महिला की पैर कटी लाश मिलने से फैली सनसनी

हैदराबाद: एर्रागड्डा अस्पताल में महिला की पैर कटी लाश मिलने से फैली सनसनी

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। हैदराबाद के एर्रागड्डा अस्पताल में उस समय सनसनी फैल गई जब अस्पताल परिसर में एक महिला की लाश देखी गई। महिला की लाश काफी बुरी अवस्था में थी। साथ ही लाश के पैर भी कटे हुए थे। अस्पताल में महिला की लाश देखते ही लोगों में हड़कंप मच गया। लाश देते ही लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

 

 


शिनाख्त में जुटी पुलिस 

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है और जांच कर रही है। हालांकि शव की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि महिला की उम्र तकरीबन 45 से 50 वर्ष के बीच है। महिला की हत्या कर आरोपी ने महिला के पैर काट दिए और कटे हुए पैरों को पास की ही एक बिल्डिंग में फेंक दिया। मामला IPC की धारा 302 के तहत दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुटी है।

 


क्या कहना है पुलिस का 

इस मामले में पुलिस फिलहाल कुछ भी कहने से बचती नजर आ रही है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद ही इस मामले पर कुछ कहा जा सकता है। इस केस के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। 

Created On :   15 Jun 2018 5:18 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story