इस महीने भारत में लॉन्च हो सकती है Hyosung Mirage 250 

Hyosung Mirage 250  is launching this month in India
इस महीने भारत में लॉन्च हो सकती है Hyosung Mirage 250 
इस महीने भारत में लॉन्च हो सकती है Hyosung Mirage 250 
हाईलाइट
  • एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ 300 एमएम डिस्कब्रेक।  
  • एकुला 250 क्रूजर को रिप्लेस करेगी बाइक।
  • बाइक में 15 लीटर का टियर टॉप शेप्ड फ्यूल टैंक।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में युवाओं का क्रूजर बाइक के प्रति लगाव को देखते हुए देशी और विदेशी कंपनी लगातार अपने नए मॉडल लॉन्च कर रही हैं। जबरदस्त पावर वाली इन दो पहिया वाहनों की कीमत बेशक ज्यादा है, लेकिन आरामदायक और दमदार लुक के कारण युवाओं को ये बाइक खासी पसंद आ रही हैं। कोरियाई टू व्हीलर कंपनी Hyosung सितंबर माह में अपनी 250 क्रूजर बाइक मिराज को लॉन्च कर सकती है। अपनी नई क्रूजर बाइक मिराज के जरिए कंपनी भारतीय बाजार में एक बार फिर से वापसी कर रही है। यह बाइक Aquila 250 cruiser को रिप्लेस करेगी। इसकी कीमत करीब 3 लाख रुपए तक आंकी जा रही है। आइए जानते हैं Hyosung Mirage 250 के फीचर्स और लुक के बारे में।

इंजन
मिराज क्रूजर में 250 सीसी का वी- ट्विन इंजन दिया है जो कि यूरो 4 कंप्लायंट वर्जन वाले ब्रैंड का इंजन है। यह बाइक को 9,000 आरपीएम पर 25.8 बीपीएच की पावर देता है और 7,000 आरपीएम पर 21.7 न्यूनन मीटर टॉर्क जनरेट करता है। इसमें ट्विन शॉर्क अब्जॉ यर्बर्स लगाए जाएंगे।

सुरक्षा
इस बाइक में स्पीड कंट्रोल के लिए ड्यूल चैनल एबीएस (एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम) दिया गया है। बाईक में 300 एमएम का डिस्कब्रेक है।

डिजाइन
मिराज 250 में अर्बन और मॉडर्न डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलेगी। इसमें 15 लीटर का टियर टॉप शेप्ड फ्यूल टैंक, स्टबी फ्रंट और रियर मडगार्ड्स होंगे। इसके अलावा इस बाइक में एलईडी पोजिशन लैम्प से लैस ट्रेडिशनल राउंड हेडलाइट होगी, जो बेहद आकर्षित करने वाली है। इस बाइक में सिंगल पॉड इंस्ट्रूमेंट कंसोल के अलावा हैंडलबार पर छोटे काउ हॉर्न दिए गए हैं। इसमें टेलिस्कोप फोर्क लगाया गया है।

अलॉय व्हील्स
बाइक में मल्टी स्पोक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इनमें बड़ा 19 इंच का फ्रंट व्हील और 16 इंच का रियर व्हील होगा।  

इन बाइकों को देगी टक्कर
कोरिया कंपनी की यह बाइक रॉयल एनफील्ड, सुजुकी इंट्रूडर और बजाज अवेंजर क्रूज 220 जैसी क्रूजर बाइक्स को टक्कर देगी। The Korean Two Wheeler Company
 

Created On :   1 Sep 2018 9:22 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story