अब बोले दिग्विजय, मैंने हिन्दू आतंकवाद की नहीं हमेशा संघ आतंकवाद की बात कही

I spoke on Sanghi terrorism, not Hindu terrorism: Digvijay Singh
अब बोले दिग्विजय, मैंने हिन्दू आतंकवाद की नहीं हमेशा संघ आतंकवाद की बात कही
अब बोले दिग्विजय, मैंने हिन्दू आतंकवाद की नहीं हमेशा संघ आतंकवाद की बात कही
हाईलाइट
  • कांग्रेस महासम्मेलन 2013 में कांग्रेस महासचिव ने RSS पर निशाना साधते हुए कहा था कि "क्यों हर हिन्दू आतंकवादी के तार संघ से जुड़े होते हैं'।
  • मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह अतीत में दिए हुए अपने एक बयान पर सफाई देते हुए नजर आ रहे हैं।
  • शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दिग्विजय सिंह ने अपने 'हिन्दू आतंकवादी' वाले बयान को नकारते हुए कहा कि 'मैंने कभी भी हिन्

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह अतीत में दिए हुए अपने एक बयान पर सफाई देते हुए नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दिग्विजय सिंह ने अपने "हिन्दू आतंकवादी" वाले बयान को नकारते हुए कहा कि "मैंने कभी भी हिन्दू आतंकवाद शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है, मैंने हमेशा संघी आतंकवाद की बात कही है। बता दें कि कांग्रेस महासम्मेलन 2013  में कांग्रेस महासचिव ने RSS पर निशाना साधते हुए कहा था कि "क्यों हर हिन्दू आतंकवादी के तार संघ से जुड़े होते हैं"।

"संघी विचारधारा है बम धमाकों का कारण"
कांफ्रेंस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि कोई भी धर्म आतंकवाद को बढ़ावा नहीं देता है। किसी भी आतंकी गतिविधि को धर्म के आधार पर तय नहीं किया जा सकता। सिंह ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर आरोप लगाते हुए कहा कि जितने भी धमाके हुए है, उन सभी के पीछे संघी विचारधारा है। उन्होंने कहा कि जो भी लोग बम ब्लास्ट की घटनाओं के आरोपी हैं , वे संघ की विचारधारा से प्रेरित होते हैं, फिर चाहे वह मालेगांव धमाके, मक्का मस्जिद धमाके या समझौता एक्सप्रेस धमाके हों"।

प्रणब मुखर्जी को बताया बहादुर
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के RSS के एक कार्यक्रम में शामिल होने को कांग्रेस महासचिव ने बहादुरी बताया। सिंह के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति का RSS के कार्यक्रम में शामिल होकर संघ के मूल सिद्धांतों पर प्रहार करना बहुत बहादुरी का काम है।

BJP का पलटवार, "मिस्टर बंटाधार" हैं दिग्विजय सिंह
मप्र भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल के अनुसार कांग्रेस तब तक हिन्दू आतंकवाद, भागवावाद और संघी आतंकवाद की बात उठाता रहेगा, जब तक सदन में सीटों की संख्या 44 से 4 नहीं हो जाती। अग्रवाल ने कहा कि यह दिग्विजय सिंह ही हैं, जिनके कारण प्रदेश में कांग्रेस की इतनी बुरी हालत है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में 10 साल शासन करने वाले दिग्विजय सिंह मिस्टर बंटाधार ही रहे।

बताया पाक का हिमायती
भाजपा प्रवक्ता अग्रवाल ने तल्खी भरे स्वर में कहा कि दिग्विजय सिंह ने आतंकियों को सम्मान दिया, सिंह ने कई मौकों पर आतंकियों को शान्ति दूत कहा और 26/11 के धमाकों का भी जिम्मेदार पाक के बजाए संघ को ठहराया। इससे संघ के कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहात हुई हैं।

RSS पर लगाया था आतंकवाद फैलाने का आरोप
कुक्शी में हुए कांग्रेस महासम्मेलन 2013 में दिग्विजय सिंह ने कहा था कि "मुझे इस बात को कहने में कोई परेशानी नहीं है कि जो भी हिन्दू आतंकवादी पकड़े गए हैं, उन सभी के तार संघ से जुड़े हुए हैं पर यह भी साफ़ होना चाहिए कि एसा क्यों?"। यह पहली बार नहीं था जब दिग्विजय सिंह ने संघ पर आरोप लगाए थे, सिंह इसे पहले भी RSS पर बम बनाने का आरोप लगा चुके हैं। अपने आरोप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा था कि RSS बम बनाने वाली फैक्टरी चला रहा है ताकि देश में आतंकवाद फैलाया जा सके। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की पोशाक का मजाक उड़ाते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा था कि जो लोग काली टोपी पहनते हैं, काले झंडे दिखाते हैं, उनके दिल भी काले होते हैं।

Created On :   16 Jun 2018 7:56 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story