सियासी घमासान के बीच वायुसेना अफसर ने फ्रांस में ली राफेल की टेस्ट फ्लाइट

IAF Dy Chief of Air Staff takes test flight of Rafale Jet in France
सियासी घमासान के बीच वायुसेना अफसर ने फ्रांस में ली राफेल की टेस्ट फ्लाइट
सियासी घमासान के बीच वायुसेना अफसर ने फ्रांस में ली राफेल की टेस्ट फ्लाइट
हाईलाइट
  • गुरुवार को इंडियन एयरफोर्स के डेप्युटी एयर मार्शल रघुनाथ नंबियार ने फ्रांस में राफेल विमान का टेस्ट किया।
  • फ्रांस के इस्ट्रेस एयरबेस से उन्होंने करीब 80 मिनट की उड़ान भरी।
  • राफेल जेट को लेकर देश में सियासी घमासन मचा हुआ है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राफेल फाइटर जेट को लेकर देश में सियासी घमासन मचा हुआ है। कांग्रेस लगातार राफेल सौदे को लेकर मोदी सरकार को घेर रही है। इस बीच गुरुवार को इंडियन एयरफोर्स के डेप्युटी एयर मार्शल रघुनाथ नंबियार ने फ्रांस में राफेल विमान का टेस्ट किया। फ्रांस के इस्ट्रेस एयरबेस से उन्होंने उड़ान भरी। ये उड़ान करीब 80 मिनट की थी। नंबियार ने "टेस्टबेड" के रूप में उपयोग होने वाले 17 साल पुराने राफेल को उड़ाया।

इसी पर बोलते हुए, नंबियार ने कहा कि राफेल उप-महाद्वीप में भारतीय वायु सेना में क्रांतिकारी बदलाव करने में मदद करेगा। इससे पहले नंबियार ने कहा था कि राफेल से भारत को अभूतपूर्व क्षमता और आकाश में गजब की ताकत मिलने वाली है। बता दें कि नंबियार वहीं पायलट हैं, जिन्होंने सबसे पहले तेजस विमान भी उड़ाया था।

बता दें कि राफेल विमान की मारक क्षमता से लेकर रफ्तार और अन्य सभी खूबियां दमदार हैं। इसकी अधिकतम रफ्तार 2,390 किमी प्रति घंटा है। इस विमान की खासियत यह है कि यह राडार की पकड़ में नहीं आता। राफेल विमान एक बार में करीब 26 टन वजन ले जा सकता है। यह विमान 3,700 किलोमीटर के रेडियस में कहीं भी हमला करने में सक्षम है। यह 36 से 60 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है और यहां तक महज एक मिनट में पहुंच सकता है।

Created On :   20 Sep 2018 5:22 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story