37 IAS के तबादले, प्रदेश के 19 कलेक्टर बदले गए

ias officers transferred with collector of bhopal and indore
37 IAS के तबादले, प्रदेश के 19 कलेक्टर बदले गए
37 IAS के तबादले, प्रदेश के 19 कलेक्टर बदले गए

दैनिक भास्कर न्यूज डेस्क, भोपाल. राज्य शासन ने बुधवार को 37 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए. इससे प्रदेश के 19 कलेक्टर बदल गए हैं. आदेशानुसार इंदौर कलेक्टर निशांत बरबड़े को बनाया गया तो वहीं सुदामा खाड़े होंगे भोपाल के नए कलेक्टर, जबकि आलोक सिंह सागर कलेक्टर बनाए गए. साथ ही भिंड और मंडला के सीईओ भी बदले गए हैं. 2010 बैच के लगभग सभी अधिकारियों को पद्दोन्नत करते हुए कलेक्टर बनाया गया.

एमपी में चल रहे किसान आंदोलन को ध्यान में रखते हुए यह ट्रांसफर किए गए हैं. यह एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी बताई जा रही है. बता दें कि इन तबादलों को अगले वर्ष होने वाले एमपी के विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है. जारी आदेशानुसार नए परिवर्तन कुछ इस तरह से हैं. नीचे दी गई सूची में आप अधिकारियों के तबादले देख सकते हैं. 

  • कलेक्टर देवास आशुतोष अवस्थी को ओएसडी मंत्रालय भोपाल
  • कलेक्टर ग्वालियर संजय गोयल को मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल
  • कलेक्टर भोपाल निशांत बरबड़े को कलेक्टर इंदौर
  • अपर सचिव सामाजिक न्याय पन्नालाल सोलंकी को  कलेक्टर पन्ना
  • कलेक्टर सिंगरौली एसएनएस चौहान को अपर सचिव मंत्रालय भोपाल
  • कलेक्टर मुरैना विनोद कुमार शर्मा को आयुक्त नगर निगम ग्वालियर
  • कलेक्टर रीवा राहुल जैन को कलेक्टर ग्वालियर
  • कलेक्टर आगर मालवा डीवी सिंह को कलेक्टर बालाघाट
  • कलेक्टर सीहोर सुदाम पंढरीनाथ खाडे को कलेक्टर भोपाल
  • अतिरिक्त सीईओ मप्र रोजगार गारंटी परिषद भोपाल मालसिंह भयडिया को कलेक्टर उमरिया
  • कलेक्टर खण्डवा स्वाति मीणा को अपर प्रबंध संचालक पर्यटन निगम भोपाल
  • कलेक्टर सीधी अभय कुमार वर्मा को उप सचिव मंत्रालय भोपाल
  • कलेक्टर पन्ना आईरिन सिंथिया जेपी को उप सचिव मंत्रालय भोपाल
  • कलेक्टर सागर विकास नरवाल को एमडी नागरिक आपूर्ति निगम भोपाल
  • कलेक्टर बालाघाट भरत यादव को उप सचिव मंत्रालय भोपाल
  • मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल वी किरण गोपाल को उप सचिव मंत्रालय भोपाल तथा अपर एमडी ट्राईफेक भोपाल
  • सीईओ जिला पंचायत छिन्दवाड़ा सुरभि गुप्ता को अपर कलेक्टर जबलपुर
  • उप सचिव नगरीय प्रशासन भोपाल गोपाल चन्द्र डाड को कलेक्टर सिवनी
  • अपर आयुक्त वाणिज्यिक कर इंदौर दिलीप कुमार को कलेक्टर सीधी
  • क्षेत्रीय प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम इंदौर आलोक कुमार सिंह को कलेक्टर सागर
  • अपर कलेक्टर इंदौर शमीम उद्दीन को उप सचिव मंत्रालय भोपाल
  • कलेक्टर राजगढ़ तरुण कुमार पिथोड़े को कलेक्टर सीहोर
  • उप सचिव स्वास्थ्य सूफिया फारुखी वली को कलेक्टर मंडला
  • कलेक्टर उमरिया अभिषेक सिंह को कलेक्टर खण्डवा
  • कलेक्टर सिवनी धनराजू एस को उप सचिव मंत्रालय भोपाल
  • कलेक्टर मंडला प्रीति मैथिल को कलेक्टर रीवा
  • उप सचिव कृषि अजय गुप्ता को कलेक्टर आगर मालवा
  • कलेक्टर हरदा श्रीकांत बनोठ को उप सचिव मंत्रालय भोपाल
  • आयुक्त नगर निगम ग्वालियर अनय द्विवेदी को कलेक्टर हरदा
  • आयुक्त नगर निगम रीवा कर्मवीर शर्मा को कलेक्टर राजगढ़
  • सीईओ जिपं झाबुआ अनुराग चौधरी को कलेक्टर सिंगरौली
  • संचालक व्यापम भोपाल भास्कर लक्षकार को कलेक्टर मुरैना
  • आयुक्त नगर निगम उज्जैन आशीष सिंह को कलेक्टर देवास
  • सीईओ जिपं बैतूल सौरभ कुमार सुमन को आयुक्त नगर निगम रीवा
  • सीईओ जिपं मंडला विजय कुमार जे को आयुक्त नगर निगम उज्जैन
  • अपर संचालक स्वास्थ्य सेवायें पंकज जैन को सीईओ जिपं मंदसौर 
  • सीईओ जिपं मुरैना अनुराग वर्मा को आयुक्त नगर निगम सागर

38 थाना प्रभारी स्तर के अधिकारी भी बदले : मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) ने 38 निरीक्षकों को स्थानांतरित कर नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं. 17 निरीक्षकों को लोकायुक्त से अन्य जिलों में पदस्थापना दी गई है. तो वहीं अन्य जिलों में पदस्थ 21 निरीक्षकों का लोकायुक्त संगठन में स्थानांतरण किया गया है. पीएचक्यू से जारी आदेश के अनुसार थाना प्रभारी स्तर के अधिकारियों की सूची यह है.

  • मनोज कुमार पटवा को भोपाल से लोकायुक्त
  • नीलम चौरसिया पटवा को भोपाल से लोकयुक्त
  • सलिल कुमार शर्मा को भोपाल से लोकायुक्त
  • दामोदर गुप्ता को ग्वालियर से लोकायुक्त
  • संजय सिंह सोनी को ग्वालियर से लोकायुक्त
  • हितेश कुमार पाटिल को नीमच से लोकायुक्त
  • रविन्द्र गुजर को ग्वालियर से लोकायुक्त
  • शशीकांत चौरसिया को इंदौर से लोकायुक्त
  • प्रदीप कुमार सोनी को दमोह से लोकायुक्त
  • अनुराग प्रकाश को इंदौर से लोकायुक्त
  • अरविंद कुजूर को छतरपुर से लोकायुक्त
  • राहुल गजभिए को शाजापुर से लोकायुक्त
  • कमल सिंह उईके छिंदवाड़ा से लोकायुक्त
  • राजेंद्र बरमन होशंगाबाद से लोकायुक्त
  • सुनील उईके इंदौर से लोकायुक्त
  • अंतिम पवार नीमच से लोकायुक्त
  • गोपाल घसले ईओडब्ल्यू स्थानांतरणाधीन भोपाल से लोकायुक्त
  • मंजू करण तिकी महिला प्रकोष्ठ अनूपपुर से लोकायुक्त
  • आराधना डेविस म. सेल शिवपुरी से लोकायुक्त
  • सीमा राय विशा पुमु भोपाल से लोकायुक्त 
  • प्रभात कुमार शुक्ल लोकयुक्त से रीवा
  • शैलजा गुप्ता लोकायुक्त से ग्वालियर
  • अतुल कुमार सिंह लोकायुक्त से मुरैना
  • मनोज मिश्रा लोकायुक्त से मुरैना
  • आस्कर किडो लोकायुक्त से अअवि पुमु भोपाल
  • आशा शैजकर लोकायुक्त से राजगढ़
  • हीरालाल चौहान लोकायुक्त से खंडवा
  • प्रेम किशोर चतुर्वेदी लोकायुक्त से ग्वालियर
  • वीरेंद्र कुमार सिंह लोकायुक्त से सतना
  • अमरीश बोहरे लोकायुक्त से रीवा
  • राजीव कुमार गुप्ता लोकायुक्त से सतना
  • मनीष कुमार शर्मा लोकायुक्त से मुरैना
  • नीता चौबे लोकायुक्त से अअवि पुमु भोपाल
  • मनोज गुप्ता लोकायुक्त से अजाक पुमु भोपाल
  • कवींद्र सिंह चौहान लोकायुक्त से छतरपुर
  • बसंत श्रीवास्तव लोकायुक्त से टीकमगढ़

 

37 IAS और 19 कलेक्टर्स के तबादले के आदेश की कॉपी 

ias

ias2ias1

Created On :   21 Jun 2017 1:13 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story