टेस्ट में टीम इंडिया की बादशाहत बरकरार, भारत को मिलेंगे 10 लाख डॉलर

ICC Test Rankings: Team India consolidate their position at top.
टेस्ट में टीम इंडिया की बादशाहत बरकरार, भारत को मिलेंगे 10 लाख डॉलर
टेस्ट में टीम इंडिया की बादशाहत बरकरार, भारत को मिलेंगे 10 लाख डॉलर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली । आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारत ने नंबर-1 की बादशाहत बरकरार रखते हुए ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका पर अपनी बढ़त को और मजबूत कर लिया है। ताजा रैंकिंग में भारत के 125 पॉइंट्स हो गए हैं और उसने दूसरे नंबर पर काबिज दक्षिण अफ्रीका (112) पर 13 अंकों की बढ़त बना ली है। ये बढ़त पहले केवल 4 अंकों की थी लेकिन टेस्ट रैंकिंग की गणना से 2014-15 के परिणाम निकाल देने और 2015-16 से लेकर 2016-17 के परिणामों को 50 प्रतिशत ही महत्व देने के बाद भारत को ये बढ़त हासिल हुई है। 

 

 

 

 

अंकों का खेल 

भारत के लिए साल 2014-15 का सत्र अच्छा नहीं रहा था और उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों चार टेस्ट मैचों की सीरीज 0-2 से गंवानी पड़ी थी। साल 2014 में ही भारत को इंग्लैंड के हाथों 1-3 से हार मिली थी, जिसके कारण उसकी रेटिंग्स पर असर पड़ा था। इसके बाद साल 2016-17 में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया था और पूरे सीजन में खेले गए 13 टेस्ट मैचों में से 10 में जीत दर्ज की थी। भारत को रैंकिंग की गणना से 2014-15 के परिणाम निकाल देने का फायदा हुआ है और अब उसने अपनी स्थिति पहले से कहीं ज्यादा मजबूत कर ली है। ताजा रैंकिंग में भारत 125 अंकों के साथ टॉप पर है तो वहीं दक्षिण अफ्रीका 112 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया 106 अंकों के साथ तीसरे, न्यूजीलैंड 102 अंकों के साथ चौथे और इंग्लैंड 98 अंकों के साथ पांचवे स्थान पर है। 

.

Related image

 

भारत को मिलेंगे 10 लाख डॉलर 

 

अंतिम कट आफ तिथि पर पहले स्थान पर रहने के कारण भारत को दस लाख डॉलर का ईनाम मिलेगा। दूसरे नंबर पर रहने वाली दक्षिण अफ्रीका को पांच लाख डॉलर का ईनाम दिया जाएगा। आपको बता दें कि विराट की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने टेस्ट में भी अपने प्रदर्शन में सुधार किया है और अब वो घरेलू मैदान के अलावा विदेशी सरजमीं पर भी विरोधी टीमों को धूल चटा रही है।

Created On :   2 May 2018 3:13 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story