U19 World Cup: भारत ने आस्ट्रेलिया को 100 रनों से हराया

ICC U-19 World Cup 2018 : India beat Australia by 100 runs
U19 World Cup: भारत ने आस्ट्रेलिया को 100 रनों से हराया
U19 World Cup: भारत ने आस्ट्रेलिया को 100 रनों से हराया


डिजिटल डेस्क,दिल्ली। अंडर-19 वर्ल्ड कप-2018 के ओपनिंग मुकाबले में भारत ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए आस्ट्रेलिया की टीम को 100 रनों से करारी शिकस्त दी है। भारतीय टीम के दिए 329 रनों के जवाब में आस्ट्रेलियाई टीम 42.5 ओवरों में 228 रन ही बना सकी। आस्ट्रेलियाई ओपनर जैक एडवर्ड्स ने सबसे अधिक 73 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने नहीं टिक सका।

अंडर-19 वर्ल्ड कप-2018 के दौरान भारतीय टीम के मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत काफी धीमी रही। 57 रन के अंदर ही उसका एक विकेट गिर गया। अभिषेक शर्मा ने जसेन संघा के रुप में ऑस्ट्रेलियाई टीम को दूसरा झटका दिया। इसके बाद विकेटों के गिरने का सिलसिला जारी रहा। पूरी आस्ट्रेलियाई टीम 228 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत की तरफ से कमलेश नागरकोटी और शिवम मावी ने 3-3 विकेट झटके, जबकि अभिषेक शर्मा और अंकुल रॉय के खाते में 1-1 विकेट गया। 
 


भारत की ठोस शुरुआत

इससे पहले भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 328 रन बनाए। भारतीय कैप्टन पृथ्वी शॉ ने शानदार बैटिंग करते हुए 94 रनों की पारी खेली। इस दौरान मंजोत कालरा, शुभम गिल ने भी अर्धशतक लगाए। आस्ट्रेलिया की तरफ से जैक एड्वर्ड ने 65 रन देकर 4 विकेट झटके।

 


शतक से चूके कैप्टन पृथ्वी शॉ 

मुंबई के पृथ्वी शॉ ने कप्तानी पारी खेलते हुए 94 रन बनाए। हालांकि वो अपना शतक पूरा करने से चूक गए। अपना पहला वर्ल्ड कप खेल रहे शॉ ने 100 गेदों का सामना किया। जिसमें 8 चौके और 2 गंगनचुंबी छक्कों की मदद से  94 रन बनाए। विल सदरलैंड ने शॉ को बक्सटर के हाथों कैच करवा कर भारतीय टीम को पहला झटका दिया।


                                           भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 329 रनों का लक्ष्य दिया। के लिए इमेज परिणाम


क्या चौथी बार जीतेगी टीम इंडिया?

ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप का ये 12वां सीजन है और टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में 3 बार जीत चुकी है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने पहली बार साल 2000 में मोहम्मद कैफ की कैप्टेंसी में जीता था। टीम इंडिया ने पहली बार अंडर-19 वर्ल्ड कप-2000 में जीता था, जो श्रीलंका में हुआ था। इसके बाद 2008 में विराट कोहली की कैप्टेंसी में और आखिरी बार 2012 में उनमुक्त चंद की कैप्टेंसी में जीता था। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया टीम भी इस टूर्नामेंट में तीन बार जीत हासिल कर चुकी है। टीम इंडिया इस बार पृथ्वी शॉ की कैप्टेंसी में उतर रही है और मौजूदा टीम से उम्मीद है कि वो इस टूर्नामेंट में चौथी बार खिताब हासिल करेगी।


 टीम इंडिया के मैच? 

16 जनवरी 2018 : इंडिया vs पापुआ न्यू गिन
9 जनवरी 2018 : इंडिया vs जिंबाब्वे

 

Created On :   14 Jan 2018 8:48 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story