Under-19 World Cup : एक नजर टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों पर

ICC Under 19 World Cup starts Have a look at Indian Players
Under-19 World Cup : एक नजर टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों पर
Under-19 World Cup : एक नजर टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों पर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) अंडर-19 वर्ल्ड कप का आगाज शनिवार से हो रहा है। इस टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 4 ग्रुपों में बांटा गया है। टीम इंडिया अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब तीन बार अपने नाम कर चुकी है और उम्मीद है कि चौथी बार भी टीम इंडिया इस टूर्नामेंट को जीतेगी। अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के इन यंग खिलाड़ियों ने काफी मेहनत की है और इस टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका नाम भी आपने सुना नहीं होगा। आइए एक नजर डालते हैं, टीम इंडिया के सभी 15 खिलाड़ियों पर..


1. पृथ्वी शॉ : 

मुंबई के पृथ्वी शॉ अंडर-19 वर्ल्ड कप-2018 में टीम इंडिया की कमान संभालेंगे। पृथ्वी शॉ अब तक कई मैचों में शानदार पारी खेल चुके हैं और इसी की बदौलत उन्हें न्यूजीलैंड में होने वाले इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया का कैप्टन बनाया गया है।

2. अर्शदीप सिंह : 

पंजाब के 18 वर्षीय अर्शदीप सिंह बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ हैं। 6 फीट 2 इंच की कद के अर्शदीप ने इस साल चैलेंजर ट्रॉफी में 7 विकेट झटके थे। इस बॉलर की फास्ट बॉलिंग टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप में काफी कारगर साबित हो सकती हैं।

3. मनजोत कालरा : 

दिल्ली के रहने वाले मनजोत कालरा विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के फैन हैं। सिर्फ 18 साल की उम्र में मनजोत ने दिल्ली क्रिकेट में अपनी खासी पहचान बना ली है। पिछले साल कूच बेहार ट्रॉफी के 8 मैचों में मनजोत ने शानदार बैटिंग करते हुए इन्होंने 742 रन बनाए थे। इसके अलावा चेस्टरफील्ड में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 122 रनों की पारी भी यादगार रही। मनजोत को इसी परफॉर्मेंस के बलबूते अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम में जगह मिली है।

4. पंकज यादव : 

एमएस धोनी के राज्य झारखंड से आने वाले पंकज यादव एक बहुत ही आम फैमिली से आते हैं। उनके पिता दूध बेचते हैं और उनकी मां एक पार्ट टाइम भजन गायिका हैं। 16 साल के पंकज झारखंड के पलामू जिले के रहने वाले हैं, जो नक्सल अफेक्टेड एरिया है। पंकज यादव लेग स्पिनर हैं।

5. शिवा सिंह : 

उत्तरप्रदेश के रहने वाले शिवा सिंह को क्रिकेट विरासत में मिली है। उनके पिता अजित सिंह भी एक क्रिकेटर रह चुके हैं। 18 साल के शिवा लेफ्ट हैंडेड स्पिन बॉलर हैं।

6. शिवम मावी : 

19 साल के ऑलराउंडर शिवम मावी उत्तर प्रदेश के नोएडा के रहने वाले हैं और डेल स्टेन के बहुत बड़े फैन हैं। जोनल लेवल के चैलेंजर्स टूर्नामेंट में 4 मैचों में 9 विकेट हासिल करके शिवम ने पहली बार सिलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा था।

7. शुभमन गिल : 

शुभमन गिल अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के वाइस कैप्टन हैं। पंजाब के रहने वाले शुभम पहले ही अपने प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी खेलकर नाम कमा चुके हैं। हरभजन सिंह और अजय रत्रा शुभमन के मेंटर और कोच हैं। इस साल पंजाब के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करते हुए शुभम ने एक सेंचुरी और एक हाफ सेंचुरी भी लगाई थी।

8. अभिषेक शर्मा :

पंजाब के अमृतसर से आने वाले अभिषेक शर्मा सचिन तेंदुलकर के बहुत बड़े फैन हैं और वो एक ऑलराउंड खिलाड़ी है। 2015-16 के सीजन में अभिषेक विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी थे।

9. अंकुल रॉय : 

अंकुल रॉय लेफ्ट हैंड स्पिनर हैं। इंडिया के लिए खेले गए अपने आखिरी 8 अंडर-19 मैचों में कमाल का प्रदर्शन करते हुए अंकुल ने 20 विकेट चटकाए हैं। उनके इसी प्रदर्शन के कारण अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम में सिलेक्ट किया गया है।

10. आर्यन जुयल : 

उत्तराखंड के हल्द्वानी के छोटे से शहर से निकलने वाले आर्यन जुयल शायद पहले क्रिकेटर होंगे। अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम में उन्हें बतौर विकेटकीपर शामिल किया गया है। आर्यन के पिता पेशे से डॉक्टर हैं और उनका सपना हैं कि आर्यन एक दिन टीम इंडिया के लिए खेले।

11. हार्विक देसाई : 

हार्विक देसाई को टीम में एक और विकेटकीपर के तौर पर शामिल किया गया है। विकेटकीपर के साथ-साथ हार्विक एक खतरनाक बैट्समैन भी हैं। टीम में पहले विकेटकीपर के तौर पर जगह बनाने के लिए हार्विक और आर्यन में काटें की टक्कर होगी।

12. हिमांशु राणा : 

19 साल के हिमांशु राणा हरियाणा के रहने वाले हैं और हाल ही में उन्होंने अंडर-19 एशिया कप में टीम इंडिया की कैप्टेंसी की है। अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम सिलेक्शन से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि हिमांशु राणा को अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का कैप्टन बनाया जा सकता है, हालांकि बाद में पृथ्वी शॉ को टीम की कमान सौंपी गई।

13. कमलेश नागरकोटी : 

17 साल के कमलेश नागरकोटी को फास्ट बॉलर के तौर पर टीम इंडिया में शामिल किया गया है। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ 3 यूथ टेस्ट में उन्होंने 15.14 के एवरेज से 14 विकेट चटकाए थे।

14. रियान पराग : 

अंडर-19 टीम का ये खिलाड़ी असम से आता है। 16 साल के रियान पराग के खून में क्रिकेट ही बसता है। उनके पिता पराग दास असम के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं, जबकि उनकी मां मिथु बरूआह ने स्विमिंग में नेशनल अवॉर्ड जीता है।

15. ईशान पोरेल : 

बंगाल के रहने वाले 19 साल के ईशान पोरेल एक फास्ट बॉलर हैं। इससे पहले ईशान 3 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 13 विकेट चटकाए हैं। हालांकि, इंग्लैंड के अंडर-19 दौरे पर उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, लेकिन इसके बावजूद ईशान को अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया है। 

Created On :   13 Jan 2018 8:54 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story