ICSE और ISC के परिणाम घोषित, लड़कियों ने फिर मारी बाजी, दो छात्रों के 100 % मार्क्स

ICSE Class 10th and Class 12th results declared
ICSE और ISC के परिणाम घोषित, लड़कियों ने फिर मारी बाजी, दो छात्रों के 100 % मार्क्स
ICSE और ISC के परिणाम घोषित, लड़कियों ने फिर मारी बाजी, दो छात्रों के 100 % मार्क्स

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। काउंसिल फॉ़र द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने मंगलवार को कक्षा 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) के परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी। इस बार के परीक्षा परिणामों में लड़कियों ने एक बार से बाजी मारी है। 10वीं परीक्षा में 99.05 फीसदी लड़कियां पास हुईं हैं। वहीं लड़कों में यह आंकड़ा 98.12 प्रतिशत रहा। जबकि 12वीं के एग्जाम में 97.84 प्रतिशत लड़कियों ने बाजी मारी, जबकि 95.40 प्रतिशत लड़के पास होने में कामयाब रहे।  

मुंबई की जुही रूपेश कजारिया और मुक्तसर के मनहार बंसल ने 10वीं (ICSE) में टॉप किया है। इन दोनों के संयुक्त रूप से 99.60 फीसदी अंक हैं। वहीं ISC एग्जाम में देवांग कुमार और विभा स्वामीनाथन ने 100 पर्सेंट स्कोर के साथ टॉप किया है। यह पहली बार है कि ISC 12वीं की परीक्षा में किसी छात्र को 100 फीसदी अंक प्राप्त हुआ है।

ICSE (10वीं) में कुल 98.54 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। वहीं ICS (12वीं) में कुल 96.52 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने बाजी मारी है। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट CISCE की ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर चेक कर सकते हैं। बता दें आईसीएसई 10वीं की परीक्षा 22 फरवरी 2019 से 25 मार्च 2019 तक आयोजित की गई थी। वहीं आईएससी 12वीं की परीक्षा 4 फरवरी 2019 से 25 मार्च 2019 तक हुई।

Created On :   7 May 2019 1:24 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story