इन बीमारियों से हैं परेशान तो जरूर खाए कड़ी पत्ता 

इन बीमारियों से हैं परेशान तो जरूर खाए कड़ी पत्ता 

 

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। खाने का स्वाद और लजीज बनाने के लिए अक्सर कड़ी पत्ते का प्रयोग किया जाता है। लेकिन खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा कड़ी पत्ता हमारे सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। कड़ी पत्ते में कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन और विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन ई पाया जाता है। जिससे हृदय रोग, हेयर फॉल और इन्फेक्शन होने से बचा जा सकता है। आइये जानते है कड़ी पत्ता खाने के क्या है फायदे।

 

 

एनीमिया से रखे आपको दूर 

कड़ी पत्ते में ज्यादा मात्रा में आयरन और फोलिक एसिड होता है। फोलिक एसिड मुख्य रूप से आपके शरीर में आयरन को एब्सॉर्ब करने में मदद करता है, जिससे एनीमिया होने की संभावनाएं कम हो जाती है। 

 


डायबिटीज में लाभदायक

कड़ी पत्ता आपके ब्लड शुगर लेवल को नॉर्मल करने में मदद करता है। इतना ही नहीं, पत्तियों में मौजूद फाइबर्स आपके ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखते हैं। अगर आप डायबिटीज से पीड़ित हैं तो अपने खाने में कड़ी पत्ते का इस्तेमाल जरूर करें। 

 

 

पाचन शक्ति बढ़ाता है कड़ी पत्ता 

कड़ी पत्ता पाचन क्रिया को बढ़ाता है जिससे शरीर का वजन नहीं बढ़ता। वैसे तो वजन बढ़ने से डायबिटीज होने की भी ज्यादा संभावनाएं बढ़ जाती है लेकिन अगर कड़ी पत्ते का रोजाना इस्तेमाल किया जाये तो ये बीमारी को जड़ से उखाड़ देता है।  

 

 

कोलेस्ट्रॉल होता है कम

कड़ी पत्ता एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो आपके शरीर से बेड कोलेस्ट्रॉल को हटाने में मदद करता है। कड़ी पत्ता खाने से बॉडी में गुड कोलेस्ट्रॉल की  बढ़ोतरी होती है और ह्रदय रोग से आप कोसों दूर रहते हैं। 

 

 

सफेद बालों से मिलता है छुटकारा 

अगर आप भी डैंड्रफ, बालो के झड़ने या उनके पतले होने से परेशान हो गए हैं तो कड़ी पत्ता जरूर  खाएं। कड़ी पत्ता बालों को घना और काला करने में मदद करता है। अगर आप किसी वजह से कड़ी पत्ते को खा नहीं सकते तो इसे अपने बालों में लगाए। 
 

Created On :   15 March 2018 8:50 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story