सही सोचेंगे, तो बात सही बनेगी, गलत सोचेंगे तो गलत : सुवीरसागर

If you think right, then it will be right, if you think wrong, then wrong Suvirsagar
सही सोचेंगे, तो बात सही बनेगी, गलत सोचेंगे तो गलत : सुवीरसागर
सही सोचेंगे, तो बात सही बनेगी, गलत सोचेंगे तो गलत : सुवीरसागर

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  हम सही सोचेंगे, तो बात सही बनेगी और गलत सोचेंगे, तो बात गलत होगी। यह उद्गार तपस्वी सम्राट आचार्य सन्मतिसागर के शिष्य आचार्य सुवीरसागर ने श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर, महल में व्यक्त किए। आचार्यश्री ने कहा कि तृष्णा की कोई सीमा नहीं और उसकी कभी पूर्णता नहीं होती। तृष्णा कम करने का तरीका है परिग्रहपरिमाण व्रत धारण करना। इंद्रीय विजय यानी तृष्णा पर विजय है। पुण्य है तो संपदा आएगी। उसका कुछ हिस्सा धर्म में लगाओगे तो पुण्य प्राप्त होगा और धन बढ़ता जाएगा। आत्मिक शांति स्थिर है। शारीरिक शांति अस्थिर है। आत्मा अनंत सुख, अनंत ज्ञान, अनंत दर्शन और अनंत शक्ति आदि अनंत गुणधारी है। आयु समाप्ति पर एकमात्र आत्मा ही पाप-पुण्य कर्म के साथ जाती है। आत्म कल्याण के लिए आत्मिक शांति का अनुभव करें। सच्चे ज्ञान को प्राप्त करें। 

मयूर पिच्छी नाटिका का मंचन 
पिच्छी परिवर्तन समारोह में मयूर पिच्छी नाटिका में एसपी की भूमिका दिनेश जैन और पुलिस कर्मी की भूमिका सिद्धार्थ नायक ने निभाई। अन्य कलाकारों में पीयूष जैन और शौर्या जैन शामिल थे। नाटिका की सराहना करते हुए आचार्यश्री ने कहा कि एेसी नाटिका से धर्म प्रभावना करते रहें।  दीप प्रज्वलन चातुर्मास कमेटी के उपाध्यक्ष निर्मल मोदी, प्रचार मंत्री हीराचंद मिश्रीकोटकर, उप मंत्री दिनेश जैन, कोषाध्यक्ष प्रदीप काटोलकर, नरेंद्र तुपकर, कैलासचंद जैन ने किया। मंगलाचरण विद्यासागर महिला मंडल की शिखा जैन ने गाया। जिनवाणी भेंट सरोेज मिश्रीकोटकर, सुधा चौधरी, प्रतिभा जैन कान्हीवाडा, सरला जैन, सुक्कु जैन ने की। 

राम कथा की शोभायात्रा 15 को
पंजाब सेवा समाज की ओर से रामकथा का आयोजन 15 से 24 दिसंबर तक वर्धमाननगर स्थित प्रीतम भवन में किया गया है। सहसचिव पंडित तिलकराज शर्मा ने बताया कि महामंडलेश्वर स्वामी शांतानंदजी महाराज के शिष्य युवा संत दिव्यानंद अपनी ओजस्वी वाणी में रामकथा प्रस्तुत करेंगे। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 6.30 बजे तक रहेगा। आयोजन की तैयारियों हेतु प्रीतम भवन में नियमित रूप से सभा का आयोजन किया जा रहा है। 15 दिसंबर को सुबह 9 बजे क्वेटा कालोनी स्थित ईश्वर भवन से शोभायात्रा निकाली जाएगी। आवश्यक जानकारी हेतु प्रीतम भवन कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Created On :   3 Dec 2019 7:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story