सक्सेसफुल होना है तो कभी ना करें ये 10 काम

If you want to be successful then never do these 10 work in life
सक्सेसफुल होना है तो कभी ना करें ये 10 काम
सक्सेसफुल होना है तो कभी ना करें ये 10 काम


डिजिटल डेस्क । हर कोई अपने जीवन में सक्सेस हासिल करना चाहता है। इसके लिए वो जी तोड़ मेहनत भी करता है, लेकिन कभी-कभी मेहनत के मुताबिक वो मुकाम हासिल नहीं होता जिसकी हम उम्मीद करते हैं। ऐसे हालात में इंसान हताश होकर ये सोच लेता है कि सक्सेस हर किसी के नसीब में नहीं होती, लेकिन इस तरह की सोच रखना सही नहीं है क्योंकि जो सक्सेस हुए हैं वो आपकी और हमारी तरह इंसान हैं। अगर हम दूसरों की तरह सक्सेस होना चाहते हैं और शुरुआत में हमने उन्हें अपना आदर्श माना था तो हमें उन्हें पूरी तरह फॉलो करना चाहिए। वो क्या करते हैं ये तो सभी जान कर ही अपने आइडल को फॉलो करते हैं, लेकिन वो क्या नहीं करते हैं ये कभी जानने की कोशिश नहीं करते। आइए हम आपको बताते हैं वो बुनियादी गलतियां जो आप करते हैं। अगर ये गलतियां नहीं दोहराएंगे तो आपको जीवन में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।

कहा जाता है कि 90 प्रतिशत लोगों को पता होता है कि सफल होने के लिए उन्हें क्या करना चाहिए, लेकिन वे सोचते-विचारते अधिक हैं, लेकिन काम कुछ नहीं करते हैं। सफल लोग धीरे ही सही लेकिन अपने सपनों की तरफ आगे बढ़ते रहते हैं। कुछ ना कुछ करते रहते हैं।

 

कहते हैं कि शुरुआत सबसे कठिन होती है। कई लोग उत्साह में काम शुरू करते हैं लेकिन एक बार असफल होने के बाद हिम्मत हार जाते हैं। ऐसा कभी नहीं करना चाहिए। सबसे पहले इंसान को ये पता लगाना चाहिए कि उसे जीवन में क्या करना है। उसके बाद उसे किसी की परवाह किए बिना उसी दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

सपने सच होते हैं। सपना सच होने से बढ़िया कोई और फीलिंग नहीं होती है, लेकिन इसके लिए अथाह मेहनत करनी होती है। ज्यादातर लोग खुद को तकलीफ देने से बेहतर कम में ही संतुष्ट हो जाना पसंद करते हैं। इससे आपको बचना चाहिए। आप चाहें तो आपके कदमों में दुनिया होगी लेकिन आप संतोष कर लेंगे तो कुछ नहीं होगा। सवाल पूछने पर ही जवाब मिलता है और मेहनत करने पर ही सफलता मिलती है।

 

लोगों में एक समय के बाद ये विचार आ जाते हैं कि उन्हें सबकुछ पता हो गया है। उन्होंने सफल होने के सूत्र को पा लिया है लेकिन ऐसी सोच रखना ठीक नहीं है। सफल लोग नई चीजें सीखने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। विचार रखना कोई बुरी बात नहीं है लेकिन अपनी इंद्रिया खुली रखें।

सफल लोग खुद की गलतियों को नजरअंदाज नहीं करते हैं। असफल लोग अक्सर अपनी गलतियों का ठीकरा दूसरे के सर पर फोड़ते हैं, लेकिन सफल लोग जिम्मेदारी खुद लेते हैं और चीजें अपने दम पर फिक्स करते हैं।

 

गलतियां हर कोई जीवन में करता है, लेकिन वे लोग जो अपनी गलतियों से नहीं सीखते हैं वो पछताते हैं आपको हमेशा अपनी गलती से सीखना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि गलती ना दोहराएं।

बिना प्लानिंग के कोई काम शुरू करना ठीक वैसा ही है जैसा जहाज से बिना पैराशूट के कूदना। कभी भी बिना प्लानिंग के कोई काम ना करें इससे आपके फेल होने के चांसेज कम हो जाते हैं।

आप सोचते हैं कि सारा काम आप अकेले ही कर सकते हैं तो आप गलत हैं. सफल लोगों को काम करवाना आता है। वो लोगों को मैनेज करना जानते हैं और उनसे काम निकलवाना जानते हैं।

सफल लोग कभी भी असंभव शब्द का इस्तेमाल नहीं करते हैं भले ही काम असंभव हो लेकिन वे कोशिश जरूर करते हैं। सफलता पाना चाहते हैं तो एक धुन में रम जाइए। सबकी सुनिए लेकिन अपने मन की करिए। जो भी है जैसा भी है बस बढ़ते रहिए।

Created On :   18 May 2018 2:59 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story