भारत को नजरअंदाज कर अब चीन के साथ सैन्य अभ्यास करेगा नेपाल

 Ignoring India, Nepal will do military exercises with China
भारत को नजरअंदाज कर अब चीन के साथ सैन्य अभ्यास करेगा नेपाल
भारत को नजरअंदाज कर अब चीन के साथ सैन्य अभ्यास करेगा नेपाल
हाईलाइट
  • चीन के साथ सैन्य अभ्यास करेगा नेपाल
  • नेपाल ने भारत को किया नजरअंदाज
  • पीएम मोदी ने किया था बिम्सटेक युद्धाभ्यास का ऐलान

डिजिटल डेस्क, काठमांडू। पड़ोसी मुल्क नेपाल ने पुणे में चल रहे  बिम्सटेक देशों के युद्धाभ्यास में सेना को नहीं भेजने का निर्णय लिया है। नेपाली सेना अब भारत के साथ नहीं बल्कि चीन के साथ युद्धाभ्यास  करेगी, यह युद्धाभ्यास सागरमाथा फ्रेंडशिप-2 के तहत 17 से 28 सितंबर के बीच चीन के चेंगदू में किया जाएगा। नेपाल आर्मी के ब्रिगेडियर जनरल गोकुल भंडारी ने बताया कि इस युद्धाभ्यास का मकसद आतंवाद निरोधक ऑपरेशन को मजबूत करना होगा। बिम्सटेक देशों का युद्धाभ्यास पुणे में चल रहा है, जिसमे नेपाल के अलावा सारे देशों के सैनिक भाग ले रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक सैन्य अभ्यास को लेकर नेपाल के सत्तारुढ़ दल के नेताओं में असंतोष था। नेपाल चीन के साथ पहले भी युद्धाभ्यास कर चुका है, अब नेपाल का बिम्सटेक देशों के पहले युद्धाभ्यास में ना शामिल होना कई सवाल खड़े कर रहा है।

नेपाल-भारत के संबंधो में तनाव
जानकारी के अनुसार बिम्सटेक में भारत द्वारा सुरक्षा सहयोग के प्रयासों को लेकर नेपाल बहुत संतुष्ट नहीं है। पूर्व विदेश सचिव कंवल सिब्बल ने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि नेपाल को भारत को बेवजह उकसाने में खुशी मिलती है। उन्होने कहा कि नेपाल ने बिना सोचे यह कदम उठाकर भारत का विश्वास और कम किया है। उसे इसका अहसास तब होगा जब वह भविष्य में संकट में होगा। उसे भारत से रिश्तों में बिगाड़ के बजाय उन्हें सहेजना होगा।

पीएम मोदी ने किया था बिम्सटेक युद्धाभ्यास का ऐलान 
नेपाल के ब्रिगेडियर जनरल भंडारी ने कहा कि चीन के साथ युद्धाभ्यास में 20 से ज्यादा सैनिक शामिल नहीं होंगे। वहीं भारत के साथ सूर्यकिरण एक्सरसाइज में नेपाल के 300 सैनिक शामिल हुए थे। अगस्त में नेपाल में हुई बिम्सटेक की बैठक के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने सदस्य देशों के संयुक्त युद्धाभ्यास की बात रखी थी। फिर भी नेपाल ने युद्धाभ्यास से बाहर रहने का फैसला लिया। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली चीन के हिमायती भी माने जाते हैं। 

 

 

 

Created On :   11 Sep 2018 9:18 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story