देश के 16 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, बाढ़ प्रभावित इलाकों में तैनात होगी NDRF की टीमें

देश के 16 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, बाढ़ प्रभावित इलाकों में तैनात होगी NDRF की टीमें
हाईलाइट
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश और बिहार समेत 16 राज्यों में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
  • नदियों के आस-पास बाढ़ के चपेट में आने वाले गांवो को खाली कराया गया है।
  • बारिश के दौरान बाढ़ की आशंका वाले इलाकों में 45 टीमों की तैनाती की गई है।
  • राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की 89 टीमों को हाई-अलर्ट पर रखा गया है।


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार समेत 16 राज्यों में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से मिली चेतावनी के बाद सभी राज्यों में ग्रामीण स्तर से लेकर शहरों तक प्रशासनिक अमले को मुस्तैद रहने के लिए कहा गया है। जिसमें राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की 89 टीमों को हाई-अलर्ट पर रखा गया है। बारिश के दौरान बाढ़ की आशंका वाले इलाकों में 45 टीमों की तैनाती की गई है। नदियों के आस-पास बाढ़ के चपेट में आने वाले गांवो को खाली कराया गया है। 

 

 

Related image

 

 

 

एनडीआरएफ देश के असम में 12, बिहार में 7, जम्मूकश्मीर, उत्तराखंड में 4-4 और अरूणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल में 3-3 टीमें भेजी है। जबकि दिल्ली और पंजाब में 2-2 और उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और त्रिपुरा में 1-1 टीम भेजी गई है। देश के पहाड़ी प्रदेश जम्मू, उत्तराखंड और हिमाचल में तेज बारिश से यातायात बधित हुआ है प्रदेश के कई हाईवे बंद पड़े हैं। नदियों के उफान पर आने के साथ ही जगह-जगह पर भूस्खलन होने से सड़क मार्ग बंद हो गए हैं। 

 

 

Image result for उत्तराखंड भूस्खलन

 

मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश का अनुमान है। बीते दो दिनों से जारी बारिश के चलते कई नदियां उफान पर हैं। बीना नदी खतरे के निशाने से ऊपर बह रही है। जिससे भोपाल-सागर हाइवे पूरी तरह से बंद हो गया है। साथ ही रायसेन जिले में विदिशा को जोड़ने वाला हाईवे भी बंद पड़ा है। प्रदेश की राजधानी भोपाल में मानसून की पहली ही बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी है। यहां सीवेज का पानी सड़कों तक पहुंच गया और सफाई नहीं होने से गली मोहल्लों में तेजी से जलभराव होने लगा। 

 

Image result for बीना नदी

 

देश की राजधानी दिल्ली में भी अगले तीन दिनों से आंशिक बादल छाये रहने के बाद नौ और दस जुलाई को गरज बरस के साथ बारिश हो सकती है। जबकि 11 जुलाई के बाद दिल्ली के मौसम परिवर्तन के साथ तेज बारिश और आस-पास के इलाकों में तूफान की संभावना जताई गई है। बीते दो दिन पहले महाराष्ट्र में बारिश ने लोगों के समाने कई दिक्कतें खड़ी कर दी थी। जाहिर है कि मुंबई की स्थिति को देखते हुए दिल्ली नगर-निगम ने पहले से सभी तैयारियां कर रखी हैं। 

 

Image result for मुंबई बारिश

 

 

Created On :   6 July 2018 3:41 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story