ओडिशा में रेड अलर्ट: अगले 24 घंटे में चक्रवाती तूफान ‘तितली’ दे सकता है दस्तक, स्कूल-कॉलेज बंद

IMD issues red alert for Odisha predicts heavy rainfall
ओडिशा में रेड अलर्ट: अगले 24 घंटे में चक्रवाती तूफान ‘तितली’ दे सकता है दस्तक, स्कूल-कॉलेज बंद
ओडिशा में रेड अलर्ट: अगले 24 घंटे में चक्रवाती तूफान ‘तितली’ दे सकता है दस्तक, स्कूल-कॉलेज बंद
हाईलाइट
  • IMD ने कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है।
  • चक्रवाती तूफान तितली ओडिशा-आंध्र प्रदेश तट की तरफ बढ़ रहा है।
  • भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को ओडिशा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटे में चक्रवाती तूफान तितली के दस्तक देने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी पर बना डीप डिप्रेशन एक चक्रवाती तूफान, तितली में बदल गया है और ओडिशा-आंध्र प्रदेश तट की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। IMD ने कई स्थानों पर "भारी से बहुत भारी बारिश" और कुछ स्थानों पर 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की हवा के साथ अत्यंत भारी बारिश की आशंका जताई है। तितली तूफान को लेकर प्रशासन ने स्कूल-कॉलेज बंद करने के निर्देश जारी किए है। 

भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर एच आर बिश्वास ने कहा, "अगले 24 घंटों के दौरान तितली के गंभीर चक्रवात तूफान में बदलने की आशंका है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि तितली आज रात से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए गुरुवार को ओडिशा और आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटों को पार कर जाएगा। तितली वर्तमान में ओडिशा के गोपालपुर के लगभग 530 किमी दक्षिण पूर्व और आंध्र प्रदेश के कलिंगपट्टनम के 480 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व में केंद्रित है। IMD बुलेटिन में कहा गया कि दक्षिण ओडिशा तट पर हवा की गति 100 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी, यह उत्तर में 75 किमी प्रति घंटे के अंदर रहेगी।

बिश्वास ने कहा, ओडिशा और आंध्र तटों को पार करने के बाद साइक्लोन सिस्टम उत्तरपूर्व की तरफ बढ़ते हुए पश्चिम बंगाल पहुंचेगा और धीरे-धीरे कमजोर पड़ जाएगा। IMD ने यह भी अनुमान लगाया है कि पश्चिम बंगाल के दक्षिण और तटीय क्षेत्रों में अगले पांच दिनों में भारी बारिश होने की आशंका है। उत्तरी और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, बर्दवान, पूर्वी और पश्चिम मिदनापुर, नादिया और मुर्शिदाबाद में बारिश का पुर्वानुमान लगाया गया है। ओडिशा तट और नॉर्थ बे ऑफ बंगाल के मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे शुक्रवार तक समुद्र में मछली पकड़ने न जाए।

ओडिशा सरकार ने भी तूफान की चेतावनी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि ओडिशा के गंजम, खुर्दा, पुरी जिलों और आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में बाढ़ आ सकती है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सभी तटीय जिलों में चेतावनी जारी की है और कलेक्टरों को निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को शिफ्ट करने की आवश्यक व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। डेप्यूटी स्पेशल रिलीफ कमिश्नर पीके महापात्रा ने कहा कि बचाव अभियान में सहायता के लिए लगभग 300 मोटर नौकाओं की व्यवस्था की गई है और सभी 879 चक्रवात और बाढ़ आश्रयों को स्टैंडबाय पर रखा गया है।

Created On :   9 Oct 2018 4:31 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story