मौसम विभाग की चेतावनी, यहां होगी पांच दिनों तक भारी बारिश

Imd monsoon update heavy rains warning report during next 5 days
मौसम विभाग की चेतावनी, यहां होगी पांच दिनों तक भारी बारिश
मौसम विभाग की चेतावनी, यहां होगी पांच दिनों तक भारी बारिश
हाईलाइट
  • कई राज्यों में दी भारी बारिश की चेतावनी
  • चार जुलाई तक देश के कई राज्यों में होगी भारी बारिश
  • मौसम विभाग ने जारी किया बुलेटिन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी कर कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने मुंबई में रविवार को भारी वर्षा होने का अलर्ट दिया है। वहीं सोमवार को मुंबई में मूसलधार बारिश होने की उम्मीद जताई है। 

मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में चार जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ओडिशा में भारी से भारी बारिश की मौसम विभाग ने चेतावनी दी है। इसके अलावा कोंकण और गोवा में भी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार 30 जून को मध्य महाराष्ट्र, कोस्टल कर्नाटक, पूर्व मध्यप्रदेश, पूर्वी राजस्थान और झारखंड में बारिश हो होगी।

वहीं 1 जुलाई को कोंकण, गोवा, तेलंगाना, केरल, आंध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड में बारी बारिश होने की संभावना है। 2 जुलाई को मध्य महाराष्ट्र, मराठावाड़ा, कर्नाटक, पश्चिमी मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, ओडिशा, असम, मेघालय और झारखंड में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। 

3 जुलाई को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़, केरल और दक्षिण कर्नाटक में भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने 4 जुलाई को गोवा, मध्यप्रदेश और विदर्भ में भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं केरल, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है। 

Created On :   30 Jun 2019 7:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story