आंध्र प्रदेश: वोंटिमिट्टा झील में 7 लोगों की मौत, पुलिस ने कहा-तस्कर थे सभी

In Andhra 5 red sanders smugglers body found in Vontimitta lake
आंध्र प्रदेश: वोंटिमिट्टा झील में 7 लोगों की मौत, पुलिस ने कहा-तस्कर थे सभी
आंध्र प्रदेश: वोंटिमिट्टा झील में 7 लोगों की मौत, पुलिस ने कहा-तस्कर थे सभी

डिजिटल डेस्क, अमरावती। आंध्र प्रदेश के कडपा जिले के वोंटिमिट्टा झील से रविवार पुलिस ने सात शव बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, मरने वाले लोग चंदन तस्कर हैं, लेकिन झील में उन 6 लोगों के मौत का पता अभी तक नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव के साथ उन कुल्हाड़ियां, टॉर्च और फूड आइटम भी बरामद किए हैं। हाल ही में आंध्रप्रदेश पुलिस ने सेशाचालेम के जंगलों के रेड सैंडर्स तस्कर के खिलाफ ऑपरेशन चलाया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, वहीं शव पर किसी भी प्रकार के चोट निशान नहीं पाए गए हैं। 

 

शुक्रवार को पुलिस और तस्करों में हुई थी मुठभेड़

 

बता दें कि शुक्रवार को आंध्र प्रदेश की पुलिस ने तिरुपति के निकट सुशाचालेम जंगल में तस्करों से लड़ने के लिए हवा में फायर भी किया था। उस दौरान टास्क फोर्स और तस्करों के बीच मुठभेड़ देखने को मिली थी। ऑपरेशन के दौरान टास्क फोर्स ने 5 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन बाकी लोग फरार हो गए थे। कडपा जिले के एसपी ए बाबुजी ने बताया कि मरने वालों की उम्र 35 से 40 वर्ष है। पुलिस के मुताबिक, यह झील सेशाचालेम जंगल से करीब एक किमी दूर है और ये लोग तस्कर है जो जंगलों में रहते हैं।  

 

 

तस्करी के लिए जाना जाता है इलाका

 
पालकोंडा और शशचलम वन क्षेत्र के पास का यह इलाका रेड सैंडर्स और तस्करी के लिए ही जाना जाता है। एक साथ सात तस्करों की मौत कैसे हुई यह एक रहस्य है। यह  झील एक राजमार्ग के पास है। जानकारी के अनुसार तस्करों के झील में शवों को सबसे पहले चरवाहों ने देखा था। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, सभी को कहीं और मारकर झील में फेंका गया था।  

 

पुलिस सर्च अभियान चला रही

आंध्र प्रदेश पुलिस के रेड सैंडर्स एंटी-तस्कर टास्क फोर्स ने शशचलम वन क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया है। टास्क फोर्स और कडप्पा पुलिस कडप्पा-रेनिगुण्टा-चेन्नई एनएच -716 पर भी जांच कर रही है जो वंदिमिटा झील कडप से 25 किमी दूर इस राजमार्ग के पास है। इस बीच, एपी सिविल लिबर्टीज मॉनिटरिंग कमेटी ने मांग की है कि शवों के पोस्टमार्टमेंट को स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में आयोजित किया जाना चाहिए और कार्यवाही में वीडियोग्राफी भी कराई जानी चाहिए।
 

Created On :   19 Feb 2018 2:37 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story