रिश्तेदार के घर गए दो बच्चो को सांप ने काटा, उपाचार के अभाव में मौत

In Balaghat, two boys were died due to snake bite during sleep
रिश्तेदार के घर गए दो बच्चो को सांप ने काटा, उपाचार के अभाव में मौत
रिश्तेदार के घर गए दो बच्चो को सांप ने काटा, उपाचार के अभाव में मौत

डिजिटल डेस्क बालाघाट। तेहरवीं के कार्यक्रम में रिश्तेदारी में गए दो बच्चों की बुधवार की देर रात्रि सांप के काटने से मौत हो गई। घटना जिले के खैरलांजी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सालेटेका की है। पुलिस जानकारी के अनुसार टेकचंद इड़पाचे अपने ससुराल रामपायली थाना अन्तर्गत आने वाले ग्राम कन्हारटोला में  बीड़चंद के यहां अपने दोनो पुत्र सुमित उम्र 12 वर्ष तथा निर्भय उम्र दो वर्ष तथा पत्नी के साथ आए थे।

रात्रि में टेकचंद अपने साढू भाई के यहां खाना खाकर सोने चले गए थे, तभी रात्री लगभग 3.30 बजे टेकचंद की पत्नी के हाथो में ऐसा महसूस हुआ कि कोई गिली चीज उसके हाथ से टकराई, उसने लाईट जलाकर देखा तो कुछ नजर नहीं आया लेकिन कुछ देर बाद उसने अपने पास सोए दोनो बेटे की ओर देखा तो एक बेटा नींद से उठकर कहने लगा की मम्मी किसी चीज ने काटा है इतना कहने के बाद जब उसकी मां ने देखा तो उसे सांप ने काटने के निशान दिखाई दिए। इसके तुरंत बाद ही छोटे बेटे की ओर देखा तो उसे भी सांप ने काटा था।

नही मिल पाया समय पर उपचार
घटना के बाद ही दोनो बेटो को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाते जब तक काफी देर हो चुकी थी। इस दौरान दो वर्षीय निर्भय की मौत हो चुकी थी तथा बड़े बेटे को लेकर वारासिवनी उपस्वास्थ्य केन्द्र लाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है।

दो वर्षीय निर्भय का खैरलांजी में पोस्टमार्टम करवाया गया तो सुमित का वारासिवनी में पोस्टमार्टम किया गया जिसके बाद दोनो बेटो के शव का सालेटेका में अंतिम संस्कार किया गया। बताया जाता है कि टेकचंद के दो ही पुत्र थे जिनकी सर्पदंश से मौत हो जाने के बाद से परिवार सदमे है।

इनका कहना है
सालेटेका निवासी टेकचंद का परिवार थाना अंतर्गत कन्हारटोला आया था। जहां रात में सोते समय सर्पदंश से उनके दोनो बेटो की मौत हो गई। दोनो का पीएम अलग-अलग स्थानों में कराया गया है।
विकास सिसोदिया, थाना प्रभारी, रामपायली थाना

Created On :   5 July 2018 2:20 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story