बेंगलुरु : रेस्टोरेंट में आग लगने से अंदर सो रहे 5 कर्मचारी जिंदा जले

बेंगलुरु : रेस्टोरेंट में आग लगने से अंदर सो रहे 5 कर्मचारी जिंदा जले

डिजिटल डेस्क,बेंगलुरु। शहर के एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे में अंदर सो रहे 5 कर्मचारी काल के गाल में समा गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका  है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

                                         

गौरतलब है कि मुंबई में आग लगने  की तीन घटनाओं के बाद अब बेंगलुरु के रेस्टोरेंट में आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि शहर के सब्जी मंडी इलाके में स्थित इस बार में आग रात ढाई बजे लगी। पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों ने रेस्टोरेंट से धुआं निकलता देखा। जिसकी सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। हालांकि आग इतनी भयानक थी कि रेस्टोंरेट के अंदर सो रहे 5 कर्मचारियों को निकलने का मौका भी नहीं मिला और उनकी दर्दनाक मौत हो गई। 

                                        आग से 5 लोगों की मौत

ये भी पढ़ें-मुंबई में भीषण हादसा, पब में आग लगने से 14 लोगों की मौत


सब्जी मंडी इलाके की कुम्बारा संघ बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में स्थित कैलाश बार और रेस्तरां में आग की चपेट से मरने वालों की पहचान  तुमकुर के रहने वाले स्वामी (23), प्रसाद (20) और महेश (35) के रूप में हुई है। इसके अलावा हसन के रहने वाले 45 वर्षीय मंजूनाथ और मांड्या के कीर्ति हैं। पुलिस ने बताया कि बार का लाइसेंस आरवी दयाशंकर के नाम पर है। हालांकि आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है और ना ही आग से होने वाले नुकसान का अनुमान है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- मुंबई में आग ने फिर मचाया तांडव, 4 लोगों की मौत


गौरतलब है कि मुंबई के लोअर परेल इलाके के एक कमला मिल कंपाउंड के रेस्तरां स्थित पब में बर्थडे पार्टी नाने के दौरान अचानक भीषण आग लग गई थी। जिसकी चपेट में आने से 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इसके बाद  मुंबई के ही मरोल इलाके की एक रिहायशी इमारत में भीषण आग से 4 लोगों की मौत हो गई, वहीं 7 लोग घायल हो गए थे। रेस्टोरेंट और बार में आग लगने की घटनाओं के बाद प्रशासन ने सुरक्षा मानकों के तहत कार्रवाई शुरू कर दी थी। 

Created On :   8 Jan 2018 2:14 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story