डीपीसी चुनाव: 22 सीटों पर भाजपा , कांग्रेस की झोली में 1 सीट

In DPC Election BJP won 19 and Congress win only 1 seat
डीपीसी चुनाव: 22 सीटों पर भाजपा , कांग्रेस की झोली में 1 सीट
डीपीसी चुनाव: 22 सीटों पर भाजपा , कांग्रेस की झोली में 1 सीट

डिजिटल डेस्क,नागपुर। जिला नियोजन समिति (डीपीसी) में स्थानीय निकायों के सदस्यों के  चुनाव  परिणाम  जिलाधिकारी कार्यालय परिसर के बचत भवन में घोषित किए गए।   डीपीसी के लिए 25 जगहों में से पहले ही 6 सदस्य निर्विवाद रूप से चुन लिए गए थे। शेष 19 पदों के लिए चुनाव कराए गए। इन 19 पदों में से 14 पद मनपा (बड़े शहरी भाग), 4 नगर पालिका (छोटे शहरी भाग) व एक नगर पंचायत अर्थात संक्रमण क्षेत्र से उम्मीदवारों को चुना जाना था।
6 निर्विरोध चुने गए हैं 
इस चुनाव में 19 सीटों में से 16 सीटों पर भाजपा ने बाजी मारी है। पहले के 6 बिना विरोध चुने गए सदस्यों, जो भाजपा के ही हैं, ऐसे मिलाकर कुल 22 सीटों पर भाजपा का कब्जा हो गया है। बता दें कि डीपीसी का चुनाव पांच साल के लिए होता है। चर्चा है कि कांग्रेस को भीतरी अंतरकलह के कारण एक सीट से ही संतोष करना पड़ा। डीपीसी में 40 सदस्यों को स्थानीय निकायों से लिया जाता है। इसमें से 28 पदों पर चुनाव कराने के िलए मंजूरी दी गई थी। जिला परिषद की 15 सीटों में चुनाव नहीं कराए गए हैं। पहले राउंड में 6 सीटों के लिए कांग्रेस की ओर से दावेदारी नहीं होने से भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए। इनमें धर्मपाल मेश्राम, विजय चुटुले (अनुसूचित जाति), पल्लवी शामकुले, मनीषा धावडे, वंदना यंगटवार (अन्य पिछड़ी जाति महिला प्रवर्ग), गोपीचंद कुमरे (अनुसूचित जनजाति) का समावेश रहा।
लकी ड्रा से चुने गए न. पं. के सदस्य
नगर पंचायत की एक सीट के लिए उतरे उम्मीदवारों में गुणवंत चामाटे व राजकुमार सोमनाथ को समान 38 मत मिले थे। लिहाजा इन दोनों में से एक का चयन करने के लिए चिट्ठी में नाम लिखकर लकी ड्रा निकाला गया, जिसमें चामाटे को विजयी घोषित किया गया।
कांग्रेस में मत विभाजन से मिली हार
शहर कांग्रेस में मतभेद के कारण डीपीसी चुनाव में मनपा के 20 पदों के चुनाव में से केवल 1 सीट पर ही कांग्रेस का सदस्य विजयी रहा। इसके पीछे वजह बताई जा रही है कि कांग्रेस के दोनों गुटों की ओर से प्रतिनिधि खड़े किए जाने से कांग्रेस के मत बंट गए, जिससे उनका सिर्फ एक सदस्य ही चुनकर आया है। बसपा ने चुनाव से पहले ही दूरी बना ली थी।

किसको कितने मिले मत
कोटा     विजयी उम्मीदवार     मत 
मनपा     विशाला मोहोड    2800
मनपा     स्वाति आखतकर    2800
मनपा    स्नेहल बिहारे    2756
मनपा     जिशानमुमताज अंसारी      2703
मनपा     जगदीश ग्वालबंशी     2900
मनपा     रवींद्र भोयर     2800
मनपा     हरीश दीकोंडवार     2800
मनपा     नरेंद्र बोरकर     2750 
मनपा     अधि. संजय बालपांडे     3700
मनपा     शेषराव गोतमारे     3500
मनपा     सुनील हिरणवार     3496
मनपा     निरंजना पाटील     0054
मनपा    वंदना भगत     0054
मनपा     यशश्री नंदनवार    0110
नगर पालिका       कल्पना कलंबे      125
नगर पालिका       विजयालक्ष्मी भदोरिया       134
नगर पालिका     मनोहर पाठक     131
नगर पालिका     नरेश बर्वे      123
नगर पंचायत     गुणवंत चामाटे        38
 

 

Created On :   30 Nov 2017 7:14 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story