फिर दरिंदगी का शिकार हुई राजधानी दिल्ली, 24 घंटे में 2 मासूमों के साथ रेप

In national capital Delhi there are 2 rape incidents in 24 hours
फिर दरिंदगी का शिकार हुई राजधानी दिल्ली, 24 घंटे में 2 मासूमों के साथ रेप
फिर दरिंदगी का शिकार हुई राजधानी दिल्ली, 24 घंटे में 2 मासूमों के साथ रेप
हाईलाइट
  • कृष्णानगर और मयूर विहार फेस 3 में हुई घटनाएं
  • दिल्ली में 24 घंटे में 2 मासूमों के साथ रेप
  • फिर दरिंदगी का शिकार हुई राजधानी दिल्ली

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में महज 24 घंटे के भीतर 2 रेप की घटनाएं सामने आई हैं। एक वारदात दिल्ली के कृष्णा नगर में हुई जहां घर में अकेली बच्ची के साथ एक बुजुर्ग ने दरिंदगी की। वहीं दूसरी घटना मयूर विहार फेस 3 की है, यहां एक 8 साल की बच्ची पार्क के पास दरिंदगी का शिकार हुई। दोनों ही मामलों मे पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

लालच देकर रेप
दिल्ली के कृष्णा नगर क्षेत्र में 8 साल की बच्ची को पड़ोस में रहने वाले एक बुजुर्ग ने अपनी हवस का शिकार बनाया। बुजुर्ग ने बच्ची को 20 रुपए का लालच देकर उस समय अपनी हवस का शिकार बनाया जब वो घर पर अकेली थी। घटना की जानकारी परिवार को इस मासूम की बड़ी बहन ने स्कूल से लौटने के बाद दी। वहीं दिल्ली पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी बजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है।

पार्क के पास दरिंदगी का शिकार हुई मासूम
पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेस 3 इलाके से रेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां स्थित स्मृति वन पार्क के पास एक आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। दरिंदे ने रेप करने के बाद मासूम के चेहरे पर धारदार हथियार से ढ़ेरों वार किए। बच्ची के शरीर पर चोट के गहरे निशान भी हैं। रात करीब 10 बजे उसे पार्क के पास बेहोशी की हालत में पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। वहीं जांच में पुलिस को एक 25 साल के युवक पर घटना को अंजाम देने का शक है, हालांकि उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस अशोक नगर के नजदीक सभी शराब के ठेकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Created On :   14 Sep 2018 7:46 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story