हमारी सरकार बनी तो किसानों का कर्जा माफ, बिजली का बिल हाफ : कमलनाथ

In our governance the farmers debt will be forgiven : Kamalnath
हमारी सरकार बनी तो किसानों का कर्जा माफ, बिजली का बिल हाफ : कमलनाथ
हमारी सरकार बनी तो किसानों का कर्जा माफ, बिजली का बिल हाफ : कमलनाथ

डिजिटल डेस्क  टीकमगढ़ । 20-25 साल बाद टीकमगढ़ आकर मुझे जवानी याद आ गई। इस जन सैलाब और युवाओं के जोश ने मेरा खून बढ़ा दिया। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का कर्जा माफ और बिजली बिल हाफ करेंगे। यह बात नजरबाग में आयोजित सभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने जनता से कही।

उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सरकारी खर्चे पर जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं। जनता के पैसे से हेलीकॉप्टर में घूम-घूमकर भ्रमण कर रहे हैं। मैं अपने पैसे से हैलीकॉप्टर लेकर सभा करने आया हूं। मंच से लेकर प्रचार-प्रसार और पंडाल का खर्चा सरकारी है। सीएम के लिए शासकीय अधिकारियों की दम पर भीड़ जुटाई जा रही है। इसे देखकर लगता है कि शिवराज सिंह सरकारी खर्चे पर आशीर्वाद खरीदने निकले हैं। भाजपा के राज में मप्र की दुर्गति हुई है। अफ्रीका के बाद सबसे ज्यादा किसान आत्महत्याएं मप्र में किसानों ने की हैं। महिला अत्याचार, दुराचार और भ्रष्टाचार में मप्र पहले पायदान पर पहुंच गया है।

कमलनाथ ने जनता से कहा कि आगामी चुनाव में आप लोग सच्चाई का साथ दें। मप्र का भविष्य आप सबके हाथ में है। सबका सहयोग रहा तो मप्र में विकास का नया नक्शा बनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मप्र के मुख्यमंत्री ने युवाओं को रोजगार के नाम पर गुमराह किया है। प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के माध्यम से जितने उद्योग लगे नहीं, उससे कहीं ज्यादा बंद हो गए हैं। मप्र सरकार हर महीने ब्रांडिंग पर 200 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। इस राशि से युवाओं का भविष्य संवारा जा सकता है।

बिना बजट घोषणाएं कर रहे मुख्यमंत्री शिवराज
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की घोषणाओं पर व्यंग्य करते हुए कहा कि बिना बजट घोषणाएं की जा रही हैं। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए, उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री बेरोजगारी, महंगाई की बात नहीं करते। जनता का ध्यान भटकाने के लिए राष्ट्रवाद के मुद्दे उठाने लगे हैं। कांग्रेस केा लगातार कोसने वाले प्रधानमंत्री बताएं कि स्वतंत्रता संग्राम में कितने भाजपा नेता शामिल थे। वर्तमान में डीजल-पेट्रोल के दाम ने महंगाई चरम पर पहुंचा दी है। डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हो गया है।

यादवेंद्र सिंह ने रखीं तीन मांगें
पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह ने अपने भाषण में प्रदेश अध्यक्ष से कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो हमारे क्षेत्र की तीन प्रमुख मांगें हैं। ककरवाहा पिकअप वियर और धसान डावर्सन से जिले के 900 तालाबों को भरा जा सकता है। विधानसभा के 165 गांवों के घर-घर में पानी पहुंचाया जाए। इसके अलावा सिंह ने टीकमगढ़ में मेडिकल कॉलेज खोले जाने की मांग की। सिंह पिछले सप्ताह से जन आंदोलन को सफल बनाने के लिए जी जान से जुटे रहे हैं।

 

Created On :   8 Sep 2018 9:09 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story