कर्ज वसूलने साहूकार ने किया नवविवाहिता से दुष्कर्म

In Pune, a Money lender raped a woman to recover the debt amount
कर्ज वसूलने साहूकार ने किया नवविवाहिता से दुष्कर्म
कर्ज वसूलने साहूकार ने किया नवविवाहिता से दुष्कर्म

डिजिटल डेस्क, पुणे। कर्ज वसूलने के लिए लोग किस हद तक जा सकते हैं इसका एक उदाहरण शाहूवाड़ी में सामने आया। एक नवविवाहिता से कर्ज वसूलने के लिए साहूकार ने नवविवाहिता युवती को सिगरेट के चटके देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यह घटना कोल्हापुर के शाहूवाड़ी इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर शाहूवाड़ी पुलिस थाने में साहूकार और उसके दो साथियों पर मामला दर्ज किया गया है। शाहूवाड़ी इलाके में रहने वाले एक परिवार को एक साहूकार ने कर्ज के तौर पर कुछ रकम दी हुई थी।

उक्त रकम वसूली के लिए साहूकार ने परिवार पर दबाव डाला था। परिवार के बेटे की सुशिक्षित तथा इंजीनिअरिंग की शिक्षा पूरी की हुईं नवविवाहित युवती को सिगारेट के चटके देकर उस से मारपीट की। युवती को ब्लैकमेल कर साहूकार ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसमें साहूकार के दो साथियों ने उसका साथ दिया। घटना को लेकर युवती ने साहूकार तथा उसके दो साथियों के खिलाफ शाहूवाड़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।   

किराए पर कार लगाने के नाम पर धोखाधड़ी 
ठाणे पुलिस ने कार को कंपनी में  किराए पर लगाने के नाम पर कार मालिकों के साथ धोखाधड़ी करनेवाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम शेशोस्कर पुष्कण उर्फ अप्पू बताया गया है। जो लोगों की गाड़ियां भाडे़ पर लगाने के नाम पर उन्हें दूसरे राज्यों में बेच देता था। आरोपी ने मीरा रोड इलाके में रहने वाले रोहन कचरे से उसकी टोयोटा इटीओस कार कंपनी में भाडे पर लगाने के नाम पर ली थी। अप्पू ने कचरे को वादा किया था कि वह उसे भाडे के रुप में हर माह 17 हजार 662 रुपए देगा। यह रकम उसे 33 महीने तक दी जाएगी। लेकिन अप्पू पैसे देने की बजाय कार लेकर फरार हो गया। इसके बाद कचरे ने अप्पू के खिलाफ कासारवाडवली पुलिस स्टेश में शिकायत दर्ज कराई थी।

Created On :   20 April 2019 2:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story