नमकीन फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का माल हुआ स्वाहा

In Shahdol Edible item making factory caught fire in midnight
नमकीन फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का माल हुआ स्वाहा
नमकीन फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का माल हुआ स्वाहा

डिजिटल डेस्क, शहडोल। कोतवाली अंतर्गत वार्ड नंबर 27 पुरानी बस्ती स्थित एक नमकीन फैक्ट्री में सोमवार की देर रात आग लग गई। जिसमें 15 लाख के नुकसान होने का अनुमान लगाया है। पुलिस ने बताया कि पुरानी बस्ती में हनुमान मंदिर के पास योगेश गुप्ता की नमकीन बनाने की फैक्ट्री है। इसी से लगा हुआ उनका घर है। देर रात अचानक आग लग गई। रात करीब 2.30 बजे घर के लोगों की इसकी जानकारी हुई।

इसकी सूचना कंट्रोल रूम तथा नगरपालिका के फायर ब्रिगेड को दी गई। रात्रि गश्त के अधिकारी DSP हेमंत शर्मा मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर बाद फायर बिग्रेड भी पहुंचा। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। DSP ने स्वयं आग बुझ़ाने में मदद की। इस घटना में फैक्ट्री में रखा सामान, नमकीन बनाने की मशीनें जलकर नष्ट हो गईं। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो फैक्ट्री संचालक का घर व आसपास आग भड़क सकती थी।


 

Created On :   26 Jun 2018 12:28 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story