देवर-भाभी के थे अनैतिक संबंध, पति की हत्या कर शव दफनाया 23, दिनों बाद खुला राज  

In the case of immoral affair wife and cousin killed his elder brother
देवर-भाभी के थे अनैतिक संबंध, पति की हत्या कर शव दफनाया 23, दिनों बाद खुला राज  
देवर-भाभी के थे अनैतिक संबंध, पति की हत्या कर शव दफनाया 23, दिनों बाद खुला राज  

डिजिटल डेस्क, अंजनगांवसुर्जी/अमरावती। तहसील के रहिमापुर पुलिस थाना क्षेत्र में आनेवाले कापुसतलनी गांव में  उस समय सनसनी मच गई, जिस समय एक घर के आंगन में दफनाए गए शव को बाहर निकाला गया। करीब 23  दिनों बाद जमीन में दफन किए गए विवाहित युवक की हत्या का राज खुलने पर पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके चचेरे भाई को हिरासत में लिया है। मृतक की शिनाख्त महेंद्र इंगले (35) के रूप में हुई है। 

घर के आंगन में ही दफनाया
जानकारी के अनुसार रहिमापुर पुलिस थाना क्षेत्र में आनेवाले कापुसतलनी गांव निवासी महेंद्र इंगले को उसकी पत्नी सोनाली और चचेरे भाई सचिन ने 19 मई की रात में पत्थर के खलबत्ते से सिर पर तीक्ष्ण हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को पता ना चल सके इसलिए मृतक महेंद्र इंगले का शव घर के आंगन में बड़ा सा गड्ढा खोदकर दफना दिया। वहीं रिश्तेदारों को बताया कि महेंद्र बाहरगांव गए है, लेकिन इस बीच मृतक की मां मेरी इंगले को संदेह हुुआ कि उनका बेटा इतने दिनों तक बाहरगांव नहीं रह सकता। जिसके बाद मेरी इंगले ने पहले बेटे की इधर-उधर खोजबीन आरंभ की। लेकिन कहीं पर भी अता पता नहीं लगने पर मेरी इंगले ने 23वें दिन रहिमापुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए 10 जून की शाम पुलिस ने इंगले के घर जाकर जांच पड़ताल की। तभी पुलिस को आंगन में गड्ढा खुदाई किए जाने का पता चला।

कबूला अपराध
पुलिस ने गांव के मजदूरों की सहायता से आंगन के गड्ढे की खुदाई करायी। जिसे देखने के बाद पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस को गड्ढे में एक लाश दिखाई दी, उस लाश की शिनाख्त महेंद्र इंगले के रूप में हुई। पुलिस ने इस बारे में मृतक की पत्नी से पूछताछ करने पर वह घबरा गई और इसके बाद उसने पति महेंद्र की हत्या चचेरे देवर सचिन के साथ मिलकर किए जाने की बात कबूल की।

बताया जाता है कि मृतक महेंद्र की पत्नी सोनाली का चचेरे देवर सचिन के साथ अनैतिक संबंध थे। इन अनैतिक संबंधों में बाधा निर्माण करनेवाले पति को मौत के घाट उतारने का षड्यंत्र रचकर घर के आंगन में शव दफनाकर सबूत मिटाने का प्रयास किया गया। लेकिन 23 दिनों बाद हत्या के मामले का राज खुल गया। पुलिस ने मृतक महेंद्र इंगले की हत्या किए जाने के मामले में उसकी पत्नी सोनाली और चचेरे भाई सचिन इंगले को हिरासत में लिया है। मामले की जांच रहिमापुर पुलिस थाने के थानेदार सचिन सिरसाठ व PSI गजानन राहाटे कर रहे है।  


 

Created On :   11 Jun 2018 1:47 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story