इस देश में सास करती है होने वाले दामाद की पिटाई, जानिए क्यों

इस देश में सास करती है होने वाले दामाद की पिटाई, जानिए क्यों

डिजिटल डेस्क। कुंडली मिलाकर, गुण मिलाकर मिल-जुलकर लड़के को देखना परखना तो आम बात है, लेकिन अगर लव मैरिज होती है तो आप अंदाजा लगा सकते है किस तरह से लड़के और लड़की को दुश्मन की नजरों से देखा जाता है और अगर मां-बाप शादी के लिए राजी हो जाते है तो अलग ही तरह से अपने होने वाले दामाद या बहू को परखा जाता है। सैकड़ों सवाल किए जाते हैं, सैलेरी स्लिप मांग ली जाती है, ऑन पेपर प्रॉपर्टी कितनी है ये तक पूछ लिया जाता है। इतना ही नहीं कई लोग तो स्टैम्प पेपर तक लिखवा लेते है। भई मां-बाप होते ही ऐसे है अगर खुद की पसंद हो तो पूरा भरोसा करते है, लेकिन अपने बच्चों की पसंद पर उन्हें तब तक भरोसा नहीं होता जब तक सबूत ना मिल जाए। 

आज हम आपको एक ऐसा ही अनोखा किस्सा बताने जा रहे है, जहां एक मां ने अपनी बेटी के ब्वॉयफ्रेंड का टेस्ट कुछ इस तरह से लिया कि देखने वाले देखते ही रह गए। उस बेचारे ब्वॉयफ्रेंड के इस इम्तिहान का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बनाया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

ये वीडियो है साउथ अफ्रीका के पेरु का। जो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला एक युवक की डंडे से जमकर पिटाई कर रही है और युवक भी खुशी-खुशी पिट रहा है। दरअसल ये महिला इस तरह से इस युवक की पिटाई कर ये परखने की कोशिश कर रही है कि ये लड़का इसकी बेटी के लिए सही है या नहीं।

है ना ये बिल्कुल अनोखा तरीका... वायरल हो रहे इस वीडियो में ये लड़का खूब पिट रहा है। इसे दर्द भी खूब हो रहा है। रुक-रुककर थोड़ा समय भी ले रहा है और महिला बेरहमी से इसकी पिटाई कर रही है। पर क्या करें हाय रे मोहब्बत....

वो कहते हैं ना प्यार और जंग में सब जायज है। तो बस ये वीडियो भी इसी का एक उदाहरण है कि कैसे एक प्यार का मारा लड़का लड़की से शादी करने के लिए इस कदर पीट रहा है। इस वीडियो को देखकर आप भी शादी से परहेज करने लगेंगे।

Created On :   16 March 2018 3:20 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story