बारिश और बाढ़ ने 10 राज्यों में ली 1400 लोगों की जान, लाखों लोग हुए प्रभावित

In this year 1400 people have died due to rain, floods and landslides
बारिश और बाढ़ ने 10 राज्यों में ली 1400 लोगों की जान, लाखों लोग हुए प्रभावित
बारिश और बाढ़ ने 10 राज्यों में ली 1400 लोगों की जान, लाखों लोग हुए प्रभावित
हाईलाइट
  • इस साल मानसून में बारिश
  • बाढ़ और भूस्खलन से हुई 1400 लोगों की मौत।
  • केरल की बाढ़ ने ली 488 लोगों की जान।
  • गृहमंत्रालय ने सोमवार को जारी किया इस साल मानसून में हुई जनहानि का आंकड़ा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस मानसून हुई भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के चलते जनहानि का आंकड़ा सामने आ गया है। गृहमंत्रालय ने सोमवार को यह आंकड़ा जारी किया है। आंकड़ों के अनुसार, इस साल मॉनसून में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के चलते देशभर में कुल 1400 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। ये मौतें 10 राज्यों में हुई हैं। इन 10 राज्यों में बाढ़ से संबंधित घटनाओं में 386 लोग घायल भी हुए। वहीं देशभर में अभी भी 43 लोग लापता हैं। मारे गए 1400 लोगों में अकेले केरल राज्य से 488 लोग हैं। गौरतलब है कि केरल में इस मानसून, पिछले 100 सालों की सबसे भयंकर बाढ़ आई थी।

गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया केंद्र द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, केरल, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में बाढ़ और भूस्खलन का कहर सबसे ज्यादा रहा। केरल राज्य में मौतों का आंकड़ा 500 के करीब जा पहंचा। यहां 14 जिलों में करीब 54.11 लाख लोग प्रभावित हुए। केरल राज्य में बाढ़ से बचाने के लिए लगभग 14.52 लाख लोगों को विस्थापित किया गया। इनमें से अधिकांश अभी भी राहत शिविरों में रह रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में 254 मौतें हुईं और करीब 3.42 लाख लोग प्रभावित हुए। पश्चिम बंगाल में 210 मौतें दर्ज की गईं और लगभग 2,28 लाख लोग प्रभावित हुए। कर्नाटक में भी 170 मौतें हुई और लगभग 3.5 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए।

कहां-कितनी मौतें और क्या हुआ नुकसान

  • केरल : 488 मौतें, 14 जिलों के 54.11 लाख लोग प्रभावित, 57024 हेक्टेयर से अधिक जमीन पर लगी फसल बर्बाद 
  • उत्तर प्रदेश : 254 मौतें, 23 जिलों के 3.42 लाख लोग प्रभावित, 50873 हेक्टेयर भूमि पर लगी फसलों को नुकसान
  • पश्चिम बंगाल : 210 मौतें, 23 जिलों के 2.28 लाख लोग प्रभावित, 48552 हेक्टेयर जमीन पर लगी फसल बर्बाद
  • कर्नाटक :170 मौतें, 11 जिलों के 3.5 लाख लोग प्रभावित, 3521 हेक्टेयर जमीन पर लगी फसल बर्बाद 
  • महाराष्ट्र : 139 मौतें, 26 जिले प्रभावित
  • गुजरात : 52 मौतें, 10 जिले प्रभावित
  • असम : 50 मौतें, 25 जिले प्रभावित
  • उत्तराखंड : 37 मौतें, 13 जिले प्रभावित
  • ओडिशा : 29 मौतें, 30 जिले प्रभावित
  • नगालैंड : 11 मौतें, 11 जिले प्रभावित

Created On :   3 Sep 2018 2:02 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story