अनुपम खेर, जोया अख्तर समेत 842 लोग बने नई ऑस्कर अकेडमी के मेंबर

अनुपम खेर, जोया अख्तर समेत 842 लोग बने नई ऑस्कर अकेडमी के मेंबर
अनुपम खेर, जोया अख्तर समेत 842 लोग बने नई ऑस्कर अकेडमी के मेंबर
अनुपम खेर, जोया अख्तर समेत 842 लोग बने नई ऑस्कर अकेडमी के मेंबर

​डिजिटल डेस्क, मुम्बई। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सबसे प्रति​ष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड ने अपने नए सदस्य की लिस्ट घोषित की है। 842 कलाकारों की इस लिस्ट में फिल्म निर्माता जोया अख्तर, अनुराग कश्यप, रितेश बत्रा और इनके साथ दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर भी शामिल हैं। इन सभी को अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स और साइंसेज के सदस्य के रूप में आमंत्रित किया गया है। 

ऑस्कर के आधिकारिक वेबसाइट पर इस बात की जानकारी दी है। ऑस्कर के आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, आमंत्रितगण थिएट्रिकल मोशन पिक्चर्स में अपने योगदान से अपनी पहचान बनाई है। ऑस्कर के साल 2019 के इस वर्ग में 50 प्रतिशत महिलाएं होंगी, 29 प्रतिशत अश्वेत होंगे जो 59 देशों का प्रतिनिधित्व करेंगे। जो इस निमंत्रण को स्वीकार करेंगे केवल वे ही 2019 में अकादमी के सदस्य के रूप में चुने जाएंगे। ​

फिर क्या था सभी ने हैशटैग वी आर द एकेडमी​ लिखकर ट्वीट किया और आमं​त्रण स्वीकार किया। "गैंग्स ऑफ वासेपुर" और "देव डी" के निर्देशक अनुराग कश्यप ने इस आमंत्रण को स्वीकारते हुए ट्वीट किया "हैशटैग वी आर द एकेडमी।"

वहीं अभिनेत्री पंजाबी को भी आमंत्रण भेजा गया है। वे भारतीय मूल की ब्रिटिश अभिनेत्री हैं और "ए माइटी हार्ट" और "बेंड इट लाइक बेकहम" जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकीं हैं। इसके साथ ही इसमें निशा गनतरा भी शामिल हैं जो भारतीय मूल की एक कनाडाई अभिनेत्री है साथ ही फिल्म निर्देशक, फिल्म निर्माता और पटकथा लेखिका हैं। 

उन्होंने ने भी इस निमंत्रण को स्वीकार करते हुए लिखा कि "अकादमी का हिस्सा बनना वाकई में सम्मान की बात है! आपका धन्यवाद।" ऑस्कर अकेडमी का मेंबर बनने के बाद ​इन 842 लोगों को लोग बधाई संदेश भी भेज रहे हैं। 

Created On :   2 July 2019 1:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story