महाराष्ट्र में बढ़े 36 लाख मतदाता, लोकसभा चुनाव के पहले फिर पुनर्निरीक्षण

Increased 36 lakh voters in Maharashtra, re-inspection before Lok Sabha elections
महाराष्ट्र में बढ़े 36 लाख मतदाता, लोकसभा चुनाव के पहले फिर पुनर्निरीक्षण
महाराष्ट्र में बढ़े 36 लाख मतदाता, लोकसभा चुनाव के पहले फिर पुनर्निरीक्षण

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य में हाल ही में चलाए गए मतदाता पंजीकरण अभियान के दौरान 36 लाख नए मतदाता जुड़े हैं। नए लोगों के जुड़ने के बाद राज्य में मतदाताओं की संख्या पौने नौ करोड़ तक पहुंच गई है। आगामी लोकसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग एक बार फिर मतदाता सूची का पुनर्निरीक्षण करेगा। इस दौरान मतदाताओं की संख्या और बढ़ सकती है। सत्रहवीं लोकसभा के लिए अगले साल अप्रैल-मई महीने में चुनाव अपेक्षित है। इसीलिए चुनाव आयोग मतदाता सूची अपडेट करने, नए मतदाताओं के पंजीकरण, मृत लोगों के नाम मतदाता सूची से निकालने जैसे काम किए। इस दौरान मतदाताओं की संख्या में 36 लाख नए लोगों के नाम जुड़े। इससे पहले मतदाताओं की कुल संख्या 8 करोड़ 44 लाख 87 हजार 905 थी। चुनाव आयोग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले एक बार और मतदाता सूची अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और 18 साल की उम्र से ऊपर लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे।  

EVM को लेकर जागरूक अभियान

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को लेकर कई राजनीतिक दल सवाल उठाते रहते हैं। आम लोगों में भी इसे लेकर भ्रम की स्थिति है। लोगों को लगता है कि EVM से छेड़छाड़ कर नतीजे बदले जा रहे हैं, इसीलिए लोगों के मन में उठ रही आशंकाओं को दूर करने के लिए चुनाव आयोग ने जिलाधिकारियों को जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इसके तहत अगले दो महीने जिलाधिकारी कार्यालय के कर्मचारी गांव गांव में जाकर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपीटी के बारे में मतदाताओं को जानकारी देंगे। इस दौरान लोगों को समझाया जाएगा कि वोटिंग मशीन हैक नहीं की जा सकती और जिस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया गया हो वोट उसे ही गया है वीवीपीटी मशीन इसकी पुष्टि करेगा।

राज्य में 2 हजार से ज्यादा तृतीय पंथी मतदाता

महाराष्ट्र में तृतीयपंथी मतदाताओं की कुल संख्या 2025 है। इनमें से सबसे ज्यादा 456 मतदाता मुंबई उपनगर में हैं। इसके अलावा मुंबई शहर में 106 तृतीयपंथी मतदाता हैं। ठाणे में 351, पुणे में 141, अहमदनगर में 134 जबकि नागपुर में 89 तृतीयपंथी यानि किन्नर मतदाता हैं। 

जिला           पुरुष          महिला      तृतीयपंथी     कुल मतदाता 

नागपुर        1999760   1879110     89          3878959
अकोला        764754     704601      37           1469392
औरंगाबाद    1406016    1243607   18          2643641
चंद्रपुर          934502      879799    12          1814313
अमरावती     1207244   1127559    51          2334854
नाशिक        2237783    2022536   74          4260393
वर्धा            565527      531492     12          1097031
गडचिरोली    375004      360094     3            735101
 

Created On :   10 Dec 2018 4:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story