महाराष्ट्र में गिर गाय का छा रहा जादू, डेढ़ लाख रुपए में बिक रहीं गाय

Increased demand of gir breed cow in maharashtra, sales from 1 to 1.5 lakhs
महाराष्ट्र में गिर गाय का छा रहा जादू, डेढ़ लाख रुपए में बिक रहीं गाय
महाराष्ट्र में गिर गाय का छा रहा जादू, डेढ़ लाख रुपए में बिक रहीं गाय

डिजिटल डेस्क, औरंगाबाद। महाराष्ट्र में गिर गाय का जादू छा रहा है। एक गाय की कीमत एक लाख से डेढ़ लाख तक पहुंच गई है। गिर के दूध को 80 से 120 रुपए लीटर का भाव मिल रहा है। यहां तक कि इसका गौमूत्र 20 रुपए लीटर में बेचा जा रहा है। उस्मानाबाद के रहने वाले सुधीर पाटिल के पास 50 गिर गाय हैं। पाटिल ने बताया कि संकरित गाय की तुलना में गिर गाय को संभालना सस्ता है और इस पर खर्चा कम आता है।

खरीददारों को नहीं मिल रही गिर गांय

गिर गाय का दूध शहर में 70 से 80 रुपए लीटर के भाव में बिक रहा है। एक गिर गाय दिन में 10 से 14 लीटर दूध देती है। सुधीर के पास और 500 लीटर दूध की मांग है। आम गाय के दूध का भाव 35 रुपए और भैंस के दूध का 45 रुपए लीटर है। सुधीर ने बताया कि वो पिछले साल से गुजरात में गिर गाय की खोज कर रहे हैं, लेकिन गाय नहीं मिल रही है। सांगली जिले के आटपाडी के बापू दबडे मुंबई में गिर गाय का दूध सप्लाय करते हैं। वे बताते हैं मुंबई में इस दूध को 115 रुपए लीटर का भाव मिल रहा है। 

ये भी पढ़े- सेंडबोआ सांप की तस्करी करते 3 आरोपी गिरफ्तार, वन विभाग की कार्रवाई

महाराष्ट्र के दूसरे शहरों में भी मांग

राज्य के पुणे, सांगली, नाशिक, कोल्हापुर, लातूर से भी गिर गाय के दूध के लिए मांग आ रही है, लेकिन गाय कम होने के कारण मांग पूरी नहीं हो पा रही हैं। इधर उस्मानाबाद निवासी रवि शितोले ने 5 मित्रों के साथ 50 गिर गाय की डेयरी शुरू की है। वे बताते हैं, गिर को रोज 100 से 120 रुपए का चारा लगता है। देखा जाए तो संकर गाय, भैंस की तुलना में खर्चा भी 50 प्रतिशत कम है।

Created On :   12 Nov 2017 10:11 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story