राजस्थान : सैनिकों के सम्मान में 5 लाख लोगों ने बनाई 700 किमी लंबी मानव श्रृंखला

independence day 2018 A 700 KM long human chain from Sri Ganganagar to Barmer in Rajasthan
राजस्थान : सैनिकों के सम्मान में 5 लाख लोगों ने बनाई 700 किमी लंबी मानव श्रृंखला
राजस्थान : सैनिकों के सम्मान में 5 लाख लोगों ने बनाई 700 किमी लंबी मानव श्रृंखला

डिजिटल डेस्क, जयपुर। भारतीय आज अपना 72वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी ही धूम के साथ मना रहे हैं। इससे एक दिन पहले राजस्थान के चार सीमावर्ती जिलों के करीब 5 लाख लोगों ने सैनिकों के सम्मान में 700 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई। 15 अगस्त से एक दिन पहले मंगलवार को यह मानव श्रंखला नेशनल हाईवे-68 पर बाड़मेर से श्रीगंगानगर तक करीब 700 किमी लंबी बनाई गई। लोगों ने यह मानव श्रंखला "शहादत को सम्मान" कार्यक्रम के तहत सैनिकों के सम्मान में बनाई है। सीमा पर तैनात भारतीय सैनिकों और शहीदों के सम्मान में इस कार्यक्रम का आयोजन भारत-पाक सीमा से सटे बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर जिलों में किया गया।

जानकारी के अनुसार मानव श्रृंखला में बड़ी संख्या में महिलाओं, स्कूली बच्चों, सीमा सुरक्षा बल और सेना के जवानों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मानव श्रृखंला का हवाई निरीक्षण किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने 21 लोगों को सम्मानित भी किया। इस दौरान भारत का एक थ्री डी मानचित्र प्रर्दशित किया गया, जो आर्कषण का केंद्र रहा। इस दौरान सेना के टैंक, हथियारों को प्रदर्शित किया गया।

 

 

इस मामले में बाड़मेर कलेक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि मानव श्रृंखला के दौरान स्कूली बच्चों ने 200 मीटर लंबा और 1.5 मीटर चौड़ा तिरंगा हाथों में लहराया। उन्होंने कहा कि जिले के लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर सीमा पर तैनात जांबाज सैनिकों की हौसला अफजाई की। साथ ही सीमा की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले शहीदों की शहादत को भावपूर्ण श्रद्धांजलि भी दी।
 

 

 

जैसलमेर के जिला कलेक्टर ओम प्रकाश कसेरा ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टि से मानव श्रृंखला कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को रोका गया था। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जैसलमेर के वार म्यूजियम में एक पौधारोपण कर इस पल को यादगार बनाया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Created On :   14 Aug 2018 2:48 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story