दुनिया के सबसे अमीर देशों की लिस्ट में कहां टिकता है भारत?

India 6th wealthiest country with total wealth of 8230 billion dollars
दुनिया के सबसे अमीर देशों की लिस्ट में कहां टिकता है भारत?
दुनिया के सबसे अमीर देशों की लिस्ट में कहां टिकता है भारत?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के अमीर देशों की लिस्ट में भारत 6वें नंबर पर है। ये कहना है न्यू वर्ल्ड वेल्थ की रिपोर्ट का। इस रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की टोटल वेल्थ 8,230 बिलियन यूएस डॉलर है। इसके साथ ही इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि भारत में 2017 में बाकी देशों के मुकाबले वेल्थ में सबसे ज्यादा ग्रोथ हुई है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर अमेरिका है, जिसकी टोटल वेल्थ 64,548 बिलियन यूएस डॉलर है।


पिछले 10 सालों में भारत की वेल्थ 160% बढ़ी

न्यू वर्ल्ड वेल्थ की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 10 सालों (2007-2017) में भारत की टोटल वेल्थ 160% तक बढ़ गई। 2007 में भारत की वेल्थ जहां 3,165 बिलियन यूएस डॉलर थी, वहीं 2017 में ये बढ़कर 8,230 बिलियन यूएस डॉलर हो गई है। इसके साथ ही करोड़पतियों के लिहाज से भी भारत दुनिया का 7वां सबसे बड़ा देश है, यहां 20,730 करोड़पति हैं। जबकि अरबपतियों के लिहाज से भारत, अमेरिका और चीन के बाद तीसरे नंबर पर हैं और यहां 119 अरबपति हैं।

2017 में भारत की वेल्थ 25% बढ़ी

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की वेल्थ 2017 में 8,230 बिलियन यूएस डॉलर पहुंच गई, जो 2016 में 6,584 बिलियन यूएस डॉलर थी। यानी 2016 के मुकाबले 2017 में भारत की वेल्थ में 25% की ग्रोथ हुई। जबकि इसी दौरान चीन की वेल्थ में 22% की ग्रोथ हुई।

अमेरिका से 8 और चीन से 3 गुना पीछे है भारत

इस रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में टोटल वेल्थ भले ही बढ़ी है, लेकिन उसके बावजूद अमेरिका और चीन से भारत कई गुना पीछे है। 2017 में अमेरिका की टोटल वेल्थ 64,548 बिलियन यूएस डॉलर है, जो भारत से 8 गुना ज्यादा है। वहीं, चीन की टोटल वेल्थ भारत से 3 गुना ज्यादा है और चीन 24,803 बिलियन यूएस डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर है। इसके बाद 19,522 बिलियन यूएस डॉलर के साथ जापान तीसरे नंबर पर है।

अमेरिका से कम है भारत में लखपति

इसके साथ ही लखपतियों के मामले में भी भारत, अमेरिका से पीछे है। न्यू वर्ल्ड वेल्थ की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के 3,30,400 लोगों के पास 1 मिलियन डॉलर (करीब 63 लाख रुपए) से ज्यादा की वेल्थ है। जबकि अमेरिका में 50,47,400 लोगों के पास 1 मिलियन डॉलर से ज्यादा वेल्थ है।

क्या होती है टोटल वेल्थ?

टोटल वेल्थ, किसी देश या शहर में रहने वाले लोगों की कुल प्राइवेट वेल्थ यानी निजी संपत्ति होती है। इसमें लोगों की प्रॉपर्टी, कैश, शेयर, बिजनेस इंटरेस्ट को शामिल किया जाता है। हालांकि, इस रिपोर्ट में सरकारी फंड को जोड़ा नहीं गया है। 

टॉप -10 रिचेस्ट कंट्री : 

1. अमेरिका :  64,548 बिलियन यूएस डॉलर
2. चीन       :  24,803 बिलियन यूएस डॉलर
3. जापान   :  19,522 बिलियन यूएस डॉलर
4. ब्रिटेन    :    9,919 बिलियन यूएस डॉलर
5. जर्मनी   :    9,660 बिलियन यूएस डॉलर
6. भारत    :    8,230 बिलियन यूएस डॉलर
7. फ्रांस     :   6,649 बिलियन यूएस डॉलर
8. कनाडा :    6,393 बिलियन यूएस डॉलर
9. ऑस्ट्रेलिया : 6,142 बिलियन यूएस डॉलर
10. इटली      : 4,276 बिलियन यूएस डॉलर

Created On :   31 Jan 2018 3:12 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story