देखिए Old Monk से जुड़ी कुछ मजेदार तस्वीरें और क्रिएटीविटी

देखिए Old Monk से जुड़ी कुछ मजेदार तस्वीरें और क्रिएटीविटी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Old Monk रम एक ऐसा नाम जो शराब पीने वालों की जुबां पर ही रहता है। इस रम के जितने शौकीन लोग भारत में हैं, उससे कहीं ज्यादा विदेशों में भी हैं। Old Monk रम को भारत के अलावा दुनिया के 50 से ज्यादा देशों में बेचा जाता है। बता दें कि आज हम अचानक से इस Old Monk रम से जुड़ी ये जानकारियां इसलिए दे रहें हैं, क्यों आज इस रम ब्रांड को लॉन्च करने वाले कपिल मोहन का निधन हो गया है। कपिल मोहन ने गाजियाबाद में अपनी आखिरी सांस ली। उनकी उम्र 88 साल थी और वो पिछले कई सालों से बीमार चल रहे थे। 

 

भारत के युवा तो इस रम ब्रांड के इतने शौकीन हैं कि उनके लिए Old Monk किसी अमृत से कम नहीं हैं। जब जब Old Monk रम के शौकीन लोगों को इसे पीने की चाहत होती है तो इस ब्रांड की तलाश में युवा न जाने कितनी शराब की दुकानों के चक्कर काट डालते हैं। 

Old Monk रम के दीवानों की बात की जाए तो हमें कुछ हैरान कर देने वाले और कुछ ऐसे क्रिएटिव उदाहरण मिल जाएंगे। अक्सर देखने में आता है कि Old Monk रम की खाली बोतलों से लोग ऐसे ऐसे प्रैक्टिकल करते हैं जो शायद ही विदेशों में इस रम ब्रांड के चाहने वाले करते होंगे। ऐसे ही कुछ फोटोज हम आपको दिखा रहे हैं जिसमें Old Monk रम के अलग-अलग इस्तेमाल किेए गए हैं। इस रम के कई चाहने वाले इसे गोल-गप्पे में भरकर भी मजा लेते हैं। 

 

अगर आप किसी ऐसी जगह हैं जहां कड़ाके की सर्दी पड़ रही है तो चिंता न करें "रमदेव" Old Monk" आपके साथ है। तस्वीर में जितनी आग लकड़ियों में जल रही है उतनी है पास रखी इस बोटल में भी है बस इसे पीने की देर हैं। 

 

 

अगर आप कहीं चोट खाकर आए हैं तो भले ही जख्मों पर Dettol लगाना पड़े, लेकिन अगर आप को दिल की चोट लगी है तो भाई अंदरूनी जख्म तो बाबा "रमदेव" Old Monk" ही भर सकते हैं। 

 

Old Monk की तरह ही VAT69 भी बेहद पुरानी शराब है, लेकिन Old Monk के चाहने वालों का कहना है कि दोनों जिंदगी में भाई-भाई है, फिर भी Old Monk आज भी गर्व के साथ खड़ा है। 

Old Monk रम के चाहने वालों को शायद फिल्म शिवाय देखकर आईडिया आया हो तभी तो हिमालय की गोद में भी इसके शौकीन लोगों ने इसे शिवाय के अंदाज में पेश किया है। 

अक्सर लोग Old Monk रम की खाली बोटल से ऐसी क्रिएटीविटी करते दिख जाते हैं। बोटल का इस्तेमाल लोग अपने घरों में मनी प्लांट लगाने तक के लिए करते हैं। Old Monk की बोटल में गुलदस्ता भी लगा कर घर में लोग सजा लेते हैं। 

 

Old Monk रम के चाहने वालों का कपिल मोहन के निधन पर कहना है कि लेजेंड कभी नहीं मरते, वह हमारे दिल और दिमाग में जिंदा रहते हैं। RIP Mr. Old Monk

 

कुछ पर्वतारोहियों के लिए तो Old Monk रम ऐसी ही जैसे माउंटेन ड्यू, जिसके प्रचार में दिखाते हैं कि डर के आगे जीते है। वैसे इसी इस ब्रांड के चाहने वालों ने इस तस्वीर में Old Monk रम को पहाड़ी पर पेश किया है। 

 

Old Monk रम को इस तस्वीर में रात के बादशाह तरह पेश किया गया है। देखकर ऐसा लगता है कि Old Monk रम नहीं Ghost Rider हो।

 

Old Monk रम की बॉटल को यहां पर एक शांत साधु की तरह दिखाया है। जो एकांत में बैठा है। 

 

Old Monk रम पीने के शौकीन लोगों का कहना है कि लड़कों को इंजीनियर बनाने के लिए देश आपका योगदान हमेशा याद रखेगा। 

 

सभी जानते हैं कि पंजाबी लोग पीने के कितने शौकीन होते हैं, उनके खाने में Old Monk रम का एक अहम रोल हैं। इसलिए पंजाबियों के जश्न और खुशी का मतलब Old Monk.

 

देखिए कड़कड़ाती सर्दी में कैसे Old Monk तपस्या कर रहा है...कहीं घाटी की पूरी बर्फ इसकी गर्मी से पिघल न जाए। 


 

Created On :   9 Jan 2018 9:08 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story