सदियों से शिक्षा का केंद्र रहा है भारत : कोविंद , सिम्बायोसिस के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे राष्ट्रपति 

India has been the center of education for centuries Said President
सदियों से शिक्षा का केंद्र रहा है भारत : कोविंद , सिम्बायोसिस के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे राष्ट्रपति 
सदियों से शिक्षा का केंद्र रहा है भारत : कोविंद , सिम्बायोसिस के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे राष्ट्रपति 

डिजिटल डेस्क, पुणे । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि भारत सदियों से शिक्षा का केन्द्र रहा है। तक्षशिला से लेकर नालंदा तक इस उपमहाद्वीप के सदियों पुराने विश्वविद्यालयों ने एशिया के विभिन्न हिस्सों और उसकी सीमाओं से भी आगे के देशों के छात्रों को अपनी ओर आकर्षित किया है।

आज के आधुनिक दौर में भी हमारे विश्वविद्यालय कई देशों खासकर पड़ोसी देशों और अफ्रीका जैसे महाद्वीप, जिनके साथ हमारे विशेष संबंध रहे हैं के प्रतिभावान युवाओं के लिए खुले हैं। राष्ट्रपति पुणे में सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के 15वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। राष्ट्रपति  ने कहा कि यह उल्लेखनीय है कि 146 देशों से आए 46,144 विदेशी छात्र देश के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में शिक्षा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसमें सिम्बायोसिस बड़ी भूमिका निभा रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि सिम्बायोसिस में 1000 से ज्यादा विदेशी छात्र पढ़ रहे हैं। विश्वविद्यालय से स्नातक बनकर निकलने वाले छात्रों में से 329 भारत के अलावा 33 अन्य देशों से हैं। उन्होंने कहा कि यह सिम्बायोसिस को विविध संस्कृति और विभिन्न महानगरों की जीवन शैली से जुड़ा माहौल प्रदान करता है।  जो विभिन्न देशों के बीच सौहार्द को बढ़ावा दे रहा है।

वैज्ञानिक वांगचुक  डॉक्टरेट से सम्मानित
समारोह में राष्ट्रपति के हाथों जाने माने वैज्ञानिक डॉ. सोनम वांगचुक को मानद डॉक्टरेट उपाधि दी गई। साथ ही मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में राष्ट्रपति की पत्नी सविता कोविंद, राज्यपाल के. विद्यासागर राव, शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े, पुणे जिले के पालकमंत्री गिरीश बापट, सिम्बायोसिस विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शां. ब. मुजूमदार, उपकुलपति रजनी गुप्ते, प्रधान निदेशक विद्या येरवड़ेकर, विभागीय आयुक्त डॉ. दीपक म्हैसेकर, कोल्हापुर परिक्षेत्र के विशेष पुलिस महानिरीक्षक विश्वास नांगरे पाटील, जिलाधिकारी नवल किशोर राम, जिला पुलिस अधीक्षक संदीप पाटील, जिलापरिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सूरज मांढरे उपस्थित थे। समारोह के पश्चात राष्ट्रपति ने विश्वविद्यालय परिसर में पौधा रोपण भी किया।
 

Created On :   24 Oct 2018 8:37 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story