सर्वे में भारत को बताया महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देश, राहुल ने मोदी पर साधा निशाना

India is the most dangerous country in the world to be a woman : survey
सर्वे में भारत को बताया महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देश, राहुल ने मोदी पर साधा निशाना
सर्वे में भारत को बताया महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देश, राहुल ने मोदी पर साधा निशाना
हाईलाइट
  • 1. भारत
  • 2. अफगानिस्तान
  • 3. सीरिया
  • 4. सोमालिया
  • 5. सऊदी अरब
  • 6. पाकिस्तान
  • 7. डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो
  • 8. यमन
  • 9. नाइजीरिया
  • 10. अमेरिका।
  • एक अंतरराष्ट्रीय सर्वे में भारत को महिलाओं के लिए दुनिया का सबसे खतरनाक देश बताया गया है।
  • भारत में महिलाओं की स्थिति गृहयुद्ध से जूझ रहे सीरिया और अफगानिस्तान से भी बदतर बताई गई है।
  • महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक 10 देश
  • यह सर्वे रिपोर्ट मंगलवार को जारी की गई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक अंतरराष्ट्रीय सर्वे में भारत को महिलाओं के लिए दुनिया का सबसे खतरनाक देश बताया गया है। इस सर्वे में भारत में महिलाओं की स्थिति गृहयुद्ध से जूझ रहे सीरिया और अफगानिस्तान से भी बदतर बताई गई है। थॉमसन रॉयटर्स फाउंडेशन की यह सर्वे रिपोर्ट मंगलवार को जारी की गई है। महिला मुद्दों के 550 एक्सपर्ट्स की राय लेने के बाद यह रिपोर्ट तैयार की गई है। रिपोर्ट सामने आने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने इस इस मुद्दे पर CNN की एक रिपोर्ट शेयर कर लिखा है, "पीएम मोदी सोशल मीडिया पर अपने योगा वीडियो डालने में मस्त हैं और इधर भारत महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामले में अफगानिस्तान, सीरिया और सऊदी अरब को पछाड़ कर पहले नम्बर पर आ गया है। यह बेहद शर्म की बात है।"

 


थॉमसन रॉयटर्स फाउंडेशन की इस रिपोर्ट में भारत को महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा, मानव तस्करी, जबरन मजदूरी, जबरन शादी, सेक्स स्लेव्स और सांस्कृतिक परंपराओं के आधार पर महिलाओं को दबाने के मामले में पहले नम्बर पर रखा गया है। इसमें एसिड अटैक, बाल विवाह और शारीरिक उत्पीड़न के मामले में भी भारत को पहला स्थान दिया गया है। भारत के बाद इस सर्वे में अफगानिस्तान और सीरिया क्रमश: दूसरे और तीसरे नम्बर पर हैं। इस सर्वे की टॉप-10 देशों की सूची में 9 देश एशियाई और अफ्रीकी हैं। इस लिस्ट में अमेरिका का नम्बर 10वां है।

महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक 10 देश :
1. भारत, 2. अफगानिस्तान, 3. सीरिया, 4. सोमालिया, 5. सऊदी अरब, 6. पाकिस्तान, 7. डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, 8. यमन, 9. नाइजीरिया,  10. अमेरिका।
 

Created On :   26 Jun 2018 1:10 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story