भारत तीसरा सबसे भरोसेमंद देश, लेकिन इस बात में पाक-चीन से पीछे : सर्वे

India is the third most trusted country in the world : survey
भारत तीसरा सबसे भरोसेमंद देश, लेकिन इस बात में पाक-चीन से पीछे : सर्वे
भारत तीसरा सबसे भरोसेमंद देश, लेकिन इस बात में पाक-चीन से पीछे : सर्वे

डिजिटल डेस्क,दावोस। एडलमैन ट्रस्ट बैरोमीटर सर्वे के मुताबिक भारत दुनिया का तीसरा सबसे भरोसेमंद देश है। सोमवार को एडलमैन ट्रस्ट ने 2018 का ये सर्वे पेश किया। हालांकि भारत को सरकार, बिजनेस, गैर सरकारी संगठन और मीडिया के मामले को लेकर लोगों के भरोसे में कमी आई है। सर्वे ऐसे समय सामने आया है जब मंगलवार से चार दिवसीय विश्व आर्थिक मंच वार्षिक सम्मेलन का आयोजन शुरू होगा। सर्वे में 28 देश शामिल थे जिनमें से 20 गैर-भरोसेमंद श्रेणी में रहे। सर्वे पिछले साल 28 अक्टूबर से 20 नवंबर के बीच किया गया। 

दो वर्गों में दी रैंकिंग

सर्वे दो वर्गों के आधार पर दी गई है। 28 देशों के 33,000 से ज्यादा लोगों पर किए गए ऑनलाइन सर्वे के आधार पर ये लिस्ट तैयार की गई।  एक वर्ग में संबंधित मानकों से जुड़े लोगों से राय ली गई तो दूसरे वर्ग में आम जनता से उनकी राय ली। दोनों ही वर्गों के सर्वे में भारत 77 और 68 अंकों के आधार पर तीसरे स्थान पर रहा, वहीं इंडोनेशिया ने दूसरा स्थान हासिल किया। 83 और 74 अंकों के साथ चीन पहले पायदान पर काबिज हुआ।


मीडिया पर सबसे कम भरोसा

सर्वे में ये भी सामने आया है कि पहली बार मीडिया सबसे कम भरोसेमंद संस्थान रहा है। 28 में से 22 देशों में लोगों ने इसे गैर भरोसेमंद की श्रेणी में रखा। वहीं ऐसी कंपनियां जिनके हेडक्वार्टर कनाडा, स्विट्जरलैंड, स्वीडन और ऑस्ट्रेलिया में हैं, उन पर लोगों ने सबसे ज्यादा भरोसा दिखाया। बात की जाए भरोसे की तो इस मामले में चीन, भारत, यूएई, इंडोनेशिया और सिंगापुर की स्थिति कुछ हद तक एक जैसी है। हालांकि, भारत पिछले साल के मुकाबले भरोसा गंवाने वाले देशों में छठे नंबर पर रहा। पश्चिम के अधिकतर देश गैर भरोसेमंद की श्रेणी में हैं।

इस मामले में भारत चीन और पाक से पीछे

समावेशी विकास के मामले में भारत चीन और पाकिस्तान से पिछड़ गया है। ये सर्वे जीवन स्तर, पर्यावरण अनुकूलता और अगली पीढ़ी को कर्ज से बचाने जैसे मानकों को ध्यान में रखा जाता है। भारत को जहां 62 वां स्थान मिला है तो वहीं चीन 26वें और पाकिस्तान 47 वें स्थान पर है। पिछले साल पाकिस्तान 52वें पायदान पर था तो चीन 15 वें स्थान पर था। भारत की बात करें तो वो 60वें स्थान पर काबिज था। व‌र्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) के इस सर्वे के मुताबिक समावेशी विकास के मामले में नार्वे सबसे ऊपर है। वहीं, उभरती अर्थव्यवस्थाओं में लिथुआनिया एक बार पहले पायदान पर रहा। 

 

Created On :   23 Jan 2018 2:18 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story