श्रीलंका से बुरी तरह हारी टीम इंडिया, दर्ज हुए ये 'शर्मनाक रिकॉर्ड'

India lost first One day match from Sri Lanka, made these Records
श्रीलंका से बुरी तरह हारी टीम इंडिया, दर्ज हुए ये 'शर्मनाक रिकॉर्ड'
श्रीलंका से बुरी तरह हारी टीम इंडिया, दर्ज हुए ये 'शर्मनाक रिकॉर्ड'

डिजिटल डेस्क, धर्मशाला। इंडिया और श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचो में की सीरीज का पहला वनडे रविवार को धर्मशाला में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया को श्रीलंका के हाथों 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही इस सीरीज पर श्रीलंका टीम ने 1-0 की लीड बना ली है। इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया 50 ओवर भी नहीं खेल सकी और सिर्फ 30.2 ओवरों में 112 रन ही बना सकी। जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम ने 20.4 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर इस टारगेट को हासिल कर लिया। इस मैच में टीम इंडिया बहुत बुरी तरह से हार गई और इसी के साथ टीम इंडिया के नाम कुछ ऐसे "शर्मनाक रिकॉर्ड" भी दर्ज भी हुए, जिसे आज हम आपको बताने जा रहे हैं। 

पहले वनडे में इंडिया के नाम दर्ज हुए ये रिकॉर्ड

1. धर्मशाला में श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में टीम इंडिया केवल 112 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। ये भारच में टीम इंडिया का तीसरा सबसे कम स्कोर है। पहली बार टीम इंडिया 1986 में श्रीलंका के खिलाफ कानपुर में खेलते हुए सिर्फ 78 रन बना पाई थी। इसके बाद 1993 में टीम इंडिया ने अहमदाबाद में 100 रन बनाए थे। ये मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला गया था। 

2. इस मैच में टीम इंडिया ने अपने पहले 5 विकेट सिर्फ 16 रन के स्कोर पर गिरा दिए, जो एक नया रिकॉर्ड है। इससे पहले 1983 के वर्ल्ड कप में जिंबाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया 17 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवाए थे। इसके अलावा इंडिया टीम ने अपने पहले 6 विकेट भी 28 रन पर गंवा दिए, इससे पहले ये रिकॉर्ड 39 रनों का था, जो 2000 में श्रीलंका के खिलाफ बना था। इसके साथ ही 29 रन पर 7 विकेट गंवाने का नया रिकॉर्ड भी टीम इंडिया ने बना लिया, इससे पहले ये रिकॉर्ड 43 रनों का था, जो 2005 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बना था। 

Image result for dinesh karthik

3. इसके साथ ही पहले वनडे में टीम इंडिया के टॉप-5 बैट्समैन ने मिलकर सिर्फ 13 रन बनाए, जो भी एक नया रिकॉर्ड है। इससे पहले ये रिकॉर्ड 15 रनों का था, जो 1983 में जिंबाब्वे के खिलाफ बना था। इसके अलावा पहले पॉवरप्ले के 10 ओवरों में टीम इंडिया ने सिर्फ 11 रन बनाए, जो अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। 

4. श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में दिनेश कार्तिक ने भी एक नया रिकॉर्ड बनाया। इस मैच में कार्तिक ने 18 बॉल खेलीं और कोई भी रन नहीं बनाया। इसके साथ ही दिनेश कार्तिक बिना कोई रन बनाए, सबसे ज्यादा बॉल खेलकर आउट होने के मामले में टीम इंडिया के पहले बैट्समैन बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड एकनाथ सोलकर के नाम था, जिन्होंने 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए 17 बॉलों का सामना किया था, लेकिन बिना कोई रन बनाए आउट हो गए थे।

धोनी ने पूरे किए 16,000 रन

Image result for ms dhoni

श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में टीम इंडिया के फॉर्मर कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी ने 65 रनों की पारी खेली। इसी के बदौलत टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ एक सम्मानजनक स्कोर खड़ा कर पाई। इसी के साथ धोनी ने अपने इंटरनेशनल करियर में 16,000 रन भी पूरे कर लिए और सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली के बाद 6वें इंडियन बैट्समैन बन गए हैं। इसके अलावा, इंटरनेशनल क्रिकेट में 16,000 रन बनाने वाले धोनी, श्रीलंका के कुमार संगाकार के बाद दूसरे विकेटकीपर-बैट्समैन हैं। धोनी अब तक अपने इंटरनेशनल करियर में 16,048 रन बना चुके हैं। 

Created On :   11 Dec 2017 8:10 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story