दक्षिण भारत में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, 6 जिलों के स्कूल-कॉलेज बंद

India meteorological department issued red alert and orange alert,heavy rains expected
दक्षिण भारत में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, 6 जिलों के स्कूल-कॉलेज बंद
दक्षिण भारत में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, 6 जिलों के स्कूल-कॉलेज बंद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। खासकर दक्षिण भारत में स्थिति ज्यादा अच्छी नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग ने लक्षद्वीप में दो दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। केरल के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं त्रिशूर और पलक्कड़ जिले में यलो अलर्ट जारी किया है। स्काईमेट की रिपोर्ट के अनुसार, तमिलनाडु, केरल, तटीय एवं दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कराईकल, तटीय आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और पुददुचेरी में भी बारिश हो सकती है। मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा और माही में आंधी-तूफान के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 

 

स्काईमेट के अनुसार, बंगाल की खाडी पर निम्न दबाव का क्षेत्र गहरे दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया है। यह मौसम सिस्टिम उत्तर-पश्चिम दिशा से गुजरते हुए दक्षिण-पूर्वी अरब सागर पर पहुंच सकता है। अरब सागर में चौथा चक्रवात बनने की परिस्थितियां बन रही हैं। अरब सागर की तुलना में बंगाल की खाड़ी में काफी संख्या में चक्रवात बनते हैं। इस वर्ष स्थिति थोड़ी अलग है। अरब सागर में पहले ही तीन चक्रवात बन चुके हैं। अब चौथा बनने वाला है। 

स्काईमेट ने अपनी ऑल इंडिया बुलेटिन में बताया है कि अगर अरब सागर में चक्रवाती तूफान बनता है, तो इसका नाम महा होगा। इस तूफान का सीधा असर भारत के मुख्य भू-भाग पर कम ही पड़ेगा। हालांकि इसके कारण बने सिस्टम से तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप में भारी बारिश होती रहेगी। 


 

Created On :   30 Oct 2019 6:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story