ये सबसे भ्रष्ट देशों की लिस्ट, जानिए किस नंबर पर आता है इंडिया

ये सबसे भ्रष्ट देशों की लिस्ट, जानिए किस नंबर पर आता है इंडिया

डिजिटल डेस्क,दिल्ली। इंटरनेशनल गैर सरकारी संगठन ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल ने करप्शन को लेकर नई लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में भारत को 81वें स्थान पर रखा गया है। खास बात ये है कि इस लिस्ट में भारत चीन और भूटान से भी नीचे है। वैसे 2015 की तुलना में स्थिति में सुधार के संकेत हैं। संस्था की ताजा रिपोर्ट ग्लोबल करप्शन इंडेक्स-2017 में भारत को 81वें स्थान पर रखा गया है जबकि पिछले साल की रिपोर्ट में भारत 79वें स्थान पर था।

गौरतलब है कि इंटरनेशनल गैर सरकारी संगठन ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल हर साल करप्ट देशों को लेकर सर्वे कर रिपोर्ट पेश करता है। इस बार (2017) के सर्वे में भारत को 40 अंकों के साथ 81वें स्थान पर रखा गया है। भूटान का स्कोर 67 अंक रहा है, वो सूची में 26वें स्थान पर है। वहीं चीन 41 अंक के साथ इस सूची में 77वें स्थान पर है। बात की जाए पाकिस्तान की तो वो 117वें पायदान पर है।

न्यूजीलैंड सबसे कम भ्रष्ट देश

 वहीं सबसे कम भ्रष्टाचार न्यूजीलैंड में है। 89 अंकों के साथ वो लिस्ट में पहले स्थान पर है। 88 अंकों के साथ डेनमार्क दूसरे, 85 अंकों के साथ फिनलैंड तीसरे स्थान पर है। सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार सोमालिया में है। जिसे 9 अंक मिले हैं।  बांग्लादेश को 143वें, म्यांमार को 130वें और श्रीलंका को 91वें स्थान पर रखा गया है। 

कैसे होता है सर्वे ?

भ्रष्टाचार के खिलाफ 1995 में शुरू किए गए इस सूचकांक में 180 देशों की स्थिति का आकलन किया गया है। ये सर्वे सार्वजनिक जीवन में भ्रष्टाचार को लेकर किया जाता है। इस सर्वे में विशेषज्ञों और कारोबारियों की राय ली जाती है। सूचकांक तैयार करने के लिए देशों को विभिन्न मापदंडों पर 0 से 100 के बीच अंक दिए जाते हैं, सबसे कम अंक सबसे अधिक भ्रष्टाचार होने का संकेत माना जाता है। 

 

 

Created On :   23 Feb 2018 3:10 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story