भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, भारत में होगा 2023 का वर्ल्ड कप

India to host odi world cup 2023 and champion trophy 2021
भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, भारत में होगा 2023 का वर्ल्ड कप
भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, भारत में होगा 2023 का वर्ल्ड कप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी अब भारत को मिल गई है। ICC ने बताया है कि साल 2023 में होने वाला ODI क्रिकेट वर्ल्ड कप और ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2021 भारत में ही होगी। गौरतलब है कि भारत इससे पहले भी साल 1987, 1996 और 2011 में ODI क्रिकेट वर्ल्ड कप का सफल आयोजन कर चुका है।

2011 वर्ल्ड कप संयुक्त रूप से भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश में हुआ था। इसका विजेता भारत ही रहा था। इस 2011 वर्ल्ड कप को भारत ने एमएस धोनी की कप्तानी में जीता था और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को एक यादगार विदाई दी थी। 2011 वर्ल्ड कप तो इतना कामयाब हुआ था कि उसे रिकॉर्ड दर्शकों ने भी देखा था।

मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलियाई टीम ICC क्रिकेट विश्वकप की विजेता है। उन्होंने साल 2015 में ऑस्ट्रेलिया- न्यूज़ीलैंड में खेले गए विश्वकप को जीता था। जबकि इसी साल इंग्लैंड में खेले गई ICC चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत रनर-अप रहा था। जहां पर फाइनल मुकाबले में उसे अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि वर्ल्ड कप 2019 इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाना है। इसके लिए विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम तैयार नजर आ रही है।

4 साल में 81 मैचों की मेजबानी करेगा भारत
सोमवार को हुई BCCI की विशेष आम बैठक में सदस्यों के बीच भविष्य दौरा कार्यक्रम (FTP) को लेकर सैद्धांतिक रूप से सहमति बनी है। भारतीय क्रिकेट टीम के 2019 से 2023 के बीच में होने वाले मैचों का कार्यक्रम तय कर लिया गया है। इन 4 सालों में भारत क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में 81 मैचों की मेजबानी करेगा, जो मौजूदा FTP से 30 अधिक है।

BCCI ने हालांकि आज जोर देकर कहा कि व्यस्त क्रिकेटरों के लिए प्रत्येक साल खेलने के दिनों में कटौती होगी। अगले FTP के दौरान भारत को स्वदेश में इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाई प्रोफाइल सीरीज खेलनी हैं।

भारत में पहला टेस्ट खेलेगा अफगानिस्तान
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम साल 2019 में भारत में अपना पहला टेस्ट मैच खेलेगी। सोमवार को BCCI ने अपनी वार्षिक आम बैठक में अफगानिस्तान को अपना पहला टेस्ट भारत के खिलाफ खेलने का मौका देने का ऐलान किया। तय कार्यक्रम के अनुसार अफगानिस्तान को अपना पहला टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2019 में ही खेलना था, लेकिन अब इतिहास के पन्नों पर यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया नहीं बल्कि भारत की झोली में जाएगा।

Created On :   11 Dec 2017 12:07 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story