IND VS SA 1st: तीसरे दिन साउथ अफ्रीका का स्कोर 385/8, अश्विन ने 5 विकेट झटके

India vs South Africa 1st Test Day-3:  IND VS SA, Live Updates, Live Commentary, Live Score, Virat Kohli, Faf du Plessis
IND VS SA 1st: तीसरे दिन साउथ अफ्रीका का स्कोर 385/8, अश्विन ने 5 विकेट झटके
IND VS SA 1st: तीसरे दिन साउथ अफ्रीका का स्कोर 385/8, अश्विन ने 5 विकेट झटके

डिजिटल डेस्क। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक शुक्रवार को साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 118 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 385 रन बनाए। भारत को अभी भी 117 रन की बढ़त हासिल है। 

सेनुरान मुथुसामी 12 और केशव महाराज 3 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले वर्नोन फिलैंडर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। क्विंटन डीकॉक 111 रन बनाकर आउट हुए। डीकॉक ने करियर का पांचवां शतक लगाया। डीन एल्गर 160 रन बनाकर रविंद्र जडेजा का शिकार हुए। इस विकेट के साथ ही जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 200 विकेट भी पूरे किए।

एल्गर के टेस्ट करियर का यह 12वां शतक है। भारत के खिलाफ ये उनका पहला शतक है। वहीं कप्तान फाफ डुप्लेसिस 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेल कर आउट हुए। डुप्लेसिस ने 20वां अर्धशतक लगाया। टेम्बा बवुमा को इशांत शर्मा ने 18 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके। रविंद्र जडेजा ने 2 और इशांत शर्मा ने 1 विकेट लिया। 

दूसरे दिन का खेल

इससे पहले भारत ने दूसरे दिन गुरुवार को अपनी पहली पारी 7 विकेट के नुकसान पर 502 रनों पर घोषित की थी। जवाब में साउथ अफ्रीका ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 39 रन बनाए थे। डीन एल्गर 27 और टेम्बा बवुमा 2 रन बनाकर नाबाद रहे। एडेन मार्कराम 5 और थिउनिस डी ब्रुइन 4 रन बनाकर आउट हुए थे। डेन पिएट बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने 2 और रविंद्र जडेजा ने 1 विकेट झटका। 

भारत ने दिन के तीसरे सेशन में पारी घोषित करने का फैसला किया था। भारत के लिए मयंक अग्रवाल ने 215 और रोहित शर्मा ने 176 रनों की पारियां खेलीं। मयंक ने अपनी पारी में 371 गेंदों का सामना किया तो वहीं रोहित ने 244 गेंदों का सामना किया। दोनों ने अपनी पारी में 23-23 चौके और 6-6 छक्के लगाए। मयंक ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाया।

चेतेश्वर पुजारा 6 और कप्तान विराट कोहली 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रवींद्र जडेजा 30 रन बनाकर नाबाद रहे। रिद्धिमान साहा ने 21 रन बनाए। विराट कोहली ने 20 रनों का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने 3 विकेट लिए। वार्नोन फिलेंडर, सुनेयुर मुथुसामी, डीन एल्गर ने 1-1 विकेट लिए। वहीं रोहित-मयंक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। रोहित-मयंक की जोड़ी टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली सलामी जोड़ी भी बन गई है। 

पहले दिन का खेल

इससे पहले बुधवार को भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में 59.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 202 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 115 और मयंक अग्रवाल 84 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे थे। रोहित ने पहली बार टेस्ट में ओपनिंग की। बतौर ओपनर रोहित ने पहला टेस्ट शतक भी जड़ा। इस के साथ ही रोहित के टेस्ट करियर में 4 शतक भी हो गए हैं। 

टीमें

भारत: विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), रोहित शर्मा, मयंंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी।

दक्षिण अफ्रीका : फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), एडेन मार्कराम, डीन एल्गर, थिउनिस डी ब्रुइन, टेम्बा बवुमा, क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), वर्नोन फिलैंडर, सेनुरान मुथुसामी, केशव महाराज, डेन पिएट, कगिसो रबाडा।

Created On :   4 Oct 2019 3:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story