तीसरा वनडे: भारत ने साउथ अफ्रीका को 124 रनों से दी मात, रचा इतिहास

तीसरा वनडे: भारत ने साउथ अफ्रीका को 124 रनों से दी मात, रचा इतिहास

डिजिटल डेस्क,केपटाउन। केपटाउन में खेले गए तीसरे डे-नाइट मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 124 रनों से हरा दिया है। 6 वन डे मैचों की सिरीज में भारत की ये लगातार तीसरी जीत है। आज के मैच के हीरो भारत के विराट बल्लेबाज और कप्तान कोहली रहे। विराट कोहली ने नाबाद 160 रनों की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 304 चार रनों का लक्ष्य रखा था। लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 50 ओवर से पहले ही 179 रनों पर सिमट गई। विराट कोहली को उनके बेहतरीन 160 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

भारत की शुरुआत रही खराब

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। ओपनर रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। उन्हें रबाडा की गेंद पर विकेटकीपर क्लासेन ने लपका। लेकिन इसके बाद शिखर धवन और कप्तान विराट कोहली ने टीम को शुरुआती झटके से उबारा। धवन ने शानदार 76 रन बनाए और डुमिनी की गेंद पर कैच आउट हो गए। वहीं कोहली ने नाबाद 160 रनों की पारी खेली। कोहली की इस पारी की मदद से भारत ने 6 विकेट खोकर 303 रन बनाए। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने 16, केधार जाधव 1, अजिंक्य रहाणे ने 11, हार्दिक पंड्या ने 14 रन बनाए, तो धोनी 10 रन ही बना सके। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से जेपी डुमिनी ने 2 विकेट झटके। इसके अलावा क्रिस मोरिस, एंडिले फेलुकवायो , रबाडा और इमरान ताहिर ने एक- एक विकेट लिया।


टीम इंडिया के विकेट्स

1. रोहित शर्मा  - 0 रन पर पहला विकेट (0.6 ओवर) - बो. कैगिसो रबाडा, कैच हेइनरिक क्लासेन.

2. शिखर धवन   - 140 रन पर दूसरा विकेट (23.1 ओवर) - बो. जेपी डुमिनी, कैच एडेन मार्करम.

3. अजिंक्य रहाणे   - 160 रन पर तीसरा विकेट (27.4 ओवर) - बो. जेपी डुमिनी, कैच फेहलुकवायो.

4. हार्दिक पंड्या   - 188 रन पर चौथा विकेट (32.5 ओवर) - बो. क्रिस मॉरिस, कैच हेइनरिक क्लासेन.

5. महेंद्र सिंह धोनी   - 228 रन पर पांचवां विकेट (41.3 ओवर) - बो. इमरान ताहिर, कैच लुंगी नगीदी.

6. केदार जाधव   - 236 रन पर छठा विकेट (42.4 ओवर) - बो. फेहलुकवायो, कैच हेइनरिक क्लासेन. 

 

दूसरे ही ओवर में अफ्रिका को लगा झटका

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम की शुरुआत भी खराब ही रही। दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट दूसरे ओवर की पहली गेंद पर गिरा। हाशिम अमला को जसप्रीत बुमराह ने 1  रन पर  LBW आउट कर दिया। इसके बाद जेपी डुमिनी और कप्तान एडेन मार्करैम ने साउथ अफ्रीका की पारी को संभालते हुए स्कोर को 79 रनों तक पहुंचाया। लेकिन अपना पहला ही ओवेर फेंक रहे चाइनामेन बॉलर कुलदीप यादव ने मार्करैम को धोनी के हाथों स्टंप के पीछे आउट करा दिया। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक भारतीय गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सका और पूरी टीम 40 ओवर में 179 रन पर सिमट गई। भारत की तरफ से स्पिनर यजुवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को 4-4 विकट मिले। वहीं फास्ट बॉलर जस्प्रीत बुमराह ने 7 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट झटके।

रचा इतिहास

अफ्रीका में द्विपक्षीय सीरीज में इससे पहले भारतीय टीम कभी दो से अधिक वनडे नहीं जीत पाई थी। मेहमान टीम ने 1992-90 में सात मैचों की सीरीज 2-5 से गंवाई थी, जबकि 2010-11 में भारत 2-1 की बढ़त बनाने के बाद पांच मैचों की सीरीज 2-3 से हार गई थी। भारतीय टीम की नजरें पहली बार अफ्रीकी सरजमीं पर किसी बाईलैटरल वनडे सीरीज में तीन मैच जीतकर इतिहास रच दिया है।

दूसरी बेस्ट पारी
 
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने 34वां वनडे शतक तो लगाया ही साथ में उन्होंने अपने वनडे करियर की दूसरी बेस्ट पारी भी खेली है। कोहली ने अपनी 160 रनों की नाबाद पारी में 159 गेंदों का सामना किया और 12 चौकों के अलावा दो छक्के लगाए। कोहली ने अपनी सर्वश्रेष्ठ 183 रनों की पारी पाकिस्तान के खिलाफ साल 2012 में खेली थी। कप्तान के तौर पर कोहली का ये 12वां शतक है। इसी के साथ वह सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। कोहली ने साथ ही इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में अपने 1000 रन पूरे किए।

साउथ अफ्रीका की मुश्किलें बढ़ीं

अब तक अफ्रीका के 3 बड़े खिलाड़ी सीरीज से बाहर हो गए हैं। सबसे पहले अफ्रीका के बल्लेबाज एबी डिविलियर्स और फिर कप्तान फाफ ड्यू प्लेसी बाहर हुए। अब विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने तीसरा झटका दिया है। कलाई में चोट के चलते डिकॉक भी सीरीज के बाकी बचे 4 वनडे और T-20 सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। 6 वनडे मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 3-0 से आगे है। डरबन में हुए पहले वनडे मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हराया था। इसके बाद सेंचुरियन में भी साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। सिरीज को बराबर करने के लिए अब साउथ अफ्रिका को बचे तीनों मैच को जीतना होगा। 
 

दोनों टीम इस प्रकार रही

भारत:  1 विराट कोहली (कप्तान) 2 रोहित शर्मा 3 शिखर धवन 4 अजिंक्य रहाणे 5 एमएस धोनी (विकेटकीपर) 6 केदार जाधव 7 हार्दिक पंड्या 8 भुवनेश्वर कुमार 9 कुलदीप यादव 10 जसप्रीत बुमराह 11 युजवेंद्र चहल

दक्षिण अफ्रीका: 1 एडेन मार्करैम (कप्तान) 2 हाशिम अमला 3 जेपी डुमिनी 4 हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर) 5 डेविड मिलर 6 खाया जोंडो 7 क्रिस मोरिस 8 एंडिले फेलुकवायो 9 कैगिसो रबाडा 10 लुंगी एंगिडी 11 इमरान ताहिर


 

Created On :   7 Feb 2018 2:45 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story